Watch Video: खुले आसमान में पक्षियों को उड़ाता देख किसका मन उड़ने का नहीं करता. इंसान के पास उड़ने की शक्ति भले ही न हो लेकिन विज्ञान के इस युग में सब कुछ संभव हो गया है. आज इंसान पैराशूट या हॉट एयर बैलून का इस्तेमाल कर नीले गगन में उड़ सकता है. इसको लेकर हर रोज नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं, ताकि इंसान को कम खर्चे में आसमान में उड़ाया जा सके. यूके रॉयल मरीन के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप सकते में पड़ जाएंगे कि आखिर यह जवान उड़ा तो उड़ा कैसे.

बिना पैराशूट के सैनिक ने आखिर कैसे भरी उड़ान

उड़ान भरने के लिए न तो जवान ने पैराशूट पहना और न किसी हॉट एयर बैलून का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी वह उफान लेते समुद्र की लहरों के ऊपर ऐसे उड़ गया, जैसे रामायण में बजरंगबली उड़ जाते हैं. बिना किसी पैराशूट के. हालांकि बजरंग बली तो भगवान हैं, इसलिए आसमान में उड़ गए लेकिन यह सैनिक कैसे उड़ा?

उड़ान के लिए सैनिक ने किया इस तकनीक का इस्तेमाल

आपको बता दें कि सैनिक ने उड़ने के लिए जेटपैक ऑपरेटर का इस्तेमाल किया है. यह उड़ान भरने की नवीनतम तकनीक है. दुनिया भर में अभी इस तकनीक का परीक्षण चल रहा है और सैनिक की यह उड़ान भी इसी परीक्षण का हिस्सा थी.

इस वीडियो को आईएएस एमवी राव ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में  राव ने लिखा, ‘काश मैं ऐसा कर पाता. कई बार मैं ऐसा सपनों में करता हूं.’ इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: Watch: झरने को देखकर बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन, हर कोई इस बेबी की कर रहा है तारीफ