जरा सोचिए आप खाना लाने सुपर मार्केट गए हो, और वहां से आप अपने मनपसंद का खाना भी पैक करा के ले आएं, लेकिन जब आप घर आकर खाना खाने के लिए उस पैकेट को खोले तो उसमें जहरीला सांप निकले, उस वक्त आपका रिएक्शन कैसा होगा. जाहिर है बेहद डरावना भरा रहेगा. ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया जहां खाने के सलाद के एक पैकेट में जहरीला सांप निकला.

पैकेट खोला तो निकला सांप

द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहने वाले एक दंपत्ति की है. दरअसल अलेक्जेंडर व्हाइट नाम का ये शख्स और उनकी पार्टनर एमिली नेटी दोनों शॉपिंग करने सिडनी के एक सुपर मार्केट स्टोर पर गए हुए थे. वहां पर शॉपिंग करते वक्त उन्होंने सोचा कि खाने के लिए भी कुछ ले लिया जाए तो उन दोनों ने खाने के लिए हरे पत्ते की सलाद का पैकेट ले लिया. वहां शॉपिंग करने के बाद वो अपने घर आ गए. घर आने के बाद उन्होंने खाने के लिए पैकेट खोला, लेकिन खोलने से पहले उन्हें पैकेट में कुछ हलचल दिखाई दी. लेकिन उन्होंने सोचा कि ये एक कीड़ा होगा. लेकिन जब उस सांप ने जीभ निकाली और वो बाहर की तरफ आने को हुआ तब उनको पता चला कि वो एक सांप है. जिसके कारण वो बेहद डर गए.

कितना लंबा था सांप

जानकारी के मुताबिक ये एक सांप का बच्चा था, जिसकी लंबाई 20 सेंमी थी. बाद में इस सांप को वन्यजीव संगठन को सौंप दिया, जिसमें बताया कि ये सांप बेहद जहरीले सांपो में से एक है. वहीं रिपोर्ट के अनुसार ये सांप सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटेड ग्रॉसरी में सो रहा था, जहां लेट्यूस रखे हुए थे.

इसे भी पढ़ें

गर्मियों में कार के AC की ऐसे करें केयर, जानें ये काम के टिप्स

प्रेग्नेंसी वेट को ऐसे कम कर रही हैं करीना कपूर खान, लॉकडाउन में दौड़ीं 5 किलोमीटर, कही ये बात