Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान के एक अस्पताल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और परेशान भी, वीडियो में एक बच्ची अस्पताल के वार्ड में इलाज के दौरान कुछ असामान्य और अजीब हरकतें करती दिखाई दे रही है. इसी वजह से लोग तरह-तरह की बातें और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे डरावना बता रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर मानसिक या मेडिकल स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स मजाक में इसे स्पाइडर-मैन का भूत तक कह रहे हैं. 

Continues below advertisement

वायरल वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अस्पताल के बेड पर खड़ी हो जाती है. वह अचानक दीवार की तरफ बढ़ने लगती है. दोनों हाथ दीवार पर लगाकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करती है. इस दौरान वह अजीब आवाजें भी निकालती है. उसका व्यवहार काफी बेचैन और असामान्य नजर आता है. वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन उसमें दिखाई गई हरकतों ने लोगों को चौंका दिया है. 

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.कुछ लोगों ने लड़की की हालत पर चिंता जताई. कुछ ने कहा कि अस्पताल में ऐसी स्थिति को गंभीरता से संभालना चाहिए. कई लोगों ने वीडियो की रिकॉर्डिंग और शेयरिंग पर भी सवाल उठाए. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में इसे हॉरर मूवी जैसा सीन बताया. 

यह भी पढ़ें -AMU में अफ्रीकन छात्र ने थ्री इडियट्स के अंदाज में दी स्पीच, छात्रों ने जमकर उड़ाया गर्दा, वीडियो वायरल

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर बहस भी शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे किसी मानसिक या मेडिकल समस्या का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे अफवाह या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया मामला बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये तो किसी फिल्म जैसा सीन लग रहा है, वहीं दूसरे ने पूछा क्या यह सच में हुआ है या सिर्फ वीडियो को वायरल बनाने के लिए एडिट किया गया है. 

यह भी पढ़ें -लगता है PSL में ज्यादा बिरयानी खा ली, अपने मोटे पेट को लेकर ट्रोल हुए स्टीव स्मिथ, यूजर्स ने भी लिए मजे