✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

20 सालों से लोगों की सर्जरी कर रहा था नौवीं पास डॉक्टर, ऐसे खुली पोल

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq   |  26 Sep 2024 07:12 AM (IST)

ताजा मामला थाईलैंड से सामने आया है जहां एक फर्जी डॉक्टर ने अपनी करतूत से सभी को हैरान कर दिया. इस डॉक्टर ने खुद को पढ़ा लिखा बताकर लोगों की सर्जरी की. हालांकि यह केवल 9th पास था.

अनपढ़ डॉक्टर कर रहा था लोगों की सर्जरी

Trending News: मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म तो आप सभी ने देखी होगी, जहां संजय दत्त एक डॉक्टर को डरा धमका कर अपनी जगह एग्जाम दिलाते हैं और फिर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेकर मरीजों के साथ कैरम खेलते हुए इलाज करते हैं. यहां तक तो ठीक था, लेकिन झोला छाप डॉक्टर्स तो और खतरनाक होते हैं, न डिग्री न पढ़ाई बस तजुर्बे के दम पर लोगों का इलाज. लेकिन यह सब केवल भारत में ही नहीं है, ताजा मामला थाईलैंड से सामने आया है जहां एक फर्जी डॉक्टर ने अपनी करतूत से सभी को हैरान कर दिया. इस डॉक्टर ने खुद को पढ़ा लिखा बताकर लोगों की सर्जरी की, जबकि वह केवल 9 वीं पास था. डॉक्टर की एक छोटी सी गलती से उसकी पोल खुल गई और उसका पूरा धंधा चौपट हो गया.

न डिग्री न लाइसेंस, करता रहा लोगों की सर्जरी

ऑडिटी सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस डॉक्टर ने खुद को एक बड़ी यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट बताया और कहा कि उसके पास डॉक्टर की डिग्री है, देखते ही देखते लोग उसके पास इलाज के लिए आने लगे और उसने अपना क्लिनिक खोल लिया. इसके बाद लोगों के खांसी जुकाम बुखार भगाने के साथ साथ उसने लोगों की सर्जरी तक करनी शुरू कर दी. वह लोगों के छोटे मोटे ऑपरेशन अपने तजुर्बे के दम पर कर दिया करता था. इसके बाद वह मरीजों को भरोसे में लेकर उन्हें यकीन दिलाता था कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. लेकिन सच्चाई कब छिपा करती है, वो तो एक न एक दिन सामने आती ही आती है. बस फिर क्या था, हो गई एक गलती और खुल गई पोल.

यह भी पढ़ें: Video: क्या लैपर्ड बनेगा रे तू...तेंदुए के साथ गिलहरी ने खेला ऐसा खेल, वीडियो देखकर लोग भी हैरान

इस गलती से खुल गई पोल

अपने इस गंदे खेल की शुरुआत में वह लोगों से मीठी और प्यारी बातें करके लोगों को भरोसे में लेता था जिसके बाद से उसके क्लिनिक पर मरीजों की लंबी लाइनें लगने लगीं, उसका झूठ तब पकड़ा गया जब उसने एक मरीज का ऑपरेशन किया और कुछ दिनों बाद ही उस मरीज को इंफेक्शन हो गया. जब वह वापस डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर ने उसे टरकाना शुरु कर दिया. इसके बाद जब मरीज को कोई राहत और संतोष वाला जवाब नहीं मिला तो वह पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस जांच से डॉक्टर घबरा गया और सब कुछ उसने पुलिस को उगल दिया.

यह भी पढ़ें: 10 तक नहीं गिन पाएंगे, उससे ही पहले ढह गया भरा-पूरा घर, बिहार का यह वीडियो देख निकल पड़ेंगे आंसू

केवल 9 वीं पास था ये फर्जी डॉक्टर

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह फर्जी डॉक्टर पिछले 20 सालों से लोगों की सर्जरी करता आ रहा था, न तो उसके पास कोई डॉक्टर की डिग्री थी और न ही वो पढ़ा लिखा था. उसके पास कोई मेडिकल लाइसेंस तक नहीं था. किट्टीकोर्न नाम का यह डॉक्टर 9 वीं पास था जिसके खिलाफ अवैध क्लिनिक चलाने और बगैर डिग्री लाइसेंस के सर्जरी प्रैक्टिस करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. हाल ही में भारत में भी इसी तरह का केस सामने आया था जहां एक फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब से देखकर मरीज की सर्जरी कर दी थी, जिसके बाद मरीज की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 16 साल की उम्र में 23 नंबर के जूते पहनता है ये लड़का, हाथों को देखकर तो हैरान रह जाएंगे आप

Published at: 26 Sep 2024 07:12 AM (IST)
Tags: Viral news Fake Doctor TRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • 20 सालों से लोगों की सर्जरी कर रहा था नौवीं पास डॉक्टर, ऐसे खुली पोल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.