विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
PHOTOS: कार्डी बी ने किया खुलासा, कैसे और कहां खर्च करती है अपनी कमाई का पैसा

आने वाले वक्त में और फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर रैपर ने कहा, हां बिल्कुल मैं करूंगी. मैं इसी महीने एक फिल्म को फिल्माने जा रही हूं.
फिल्म में काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैंने उसका आनंद उठाया और मुझे विश्वास नहीं होता है कि मैंने सेट पर 16 घंटे बिताए हैं और तब महसूस होता है कि कलाकारों को किन चीजों से होकर गुजरना पड़ता हैं.
लेकिन उनका यह अनुभव उन्हें और फिल्मों को साइन करने से नहीं रोक सकता, क्योंकि काम के बाद मिला चेक उन्हें काफी आनंदित करता है.
फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एलेन डीजेनरेस के शो पर 'बोडाक यलो' की हिटमेकर ने स्वीकार किया कि 'हस्टलर्स' में काम करना काफी बोरियत भरा था, क्योंकि उसकी वजह से उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता था.
फिल्म 'हस्टलर्स' में काम करने के बाद रैपर कार्डी बी और फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह चीज उन्हें और पैसे कमाने में मदद करती है और इससे मिले पैसे उन्हें काफी आनंदित करते हैं.