Bigg Boss 11: घर में हुआ जबरदस्त हंगामा, ये कंटेस्टेंट बनीं कैप्टनसी की दावेदार
टास्क शुरू होते ही शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता पर आरोप लगाया था कि वह खेलना ही नहीं चाहते हैं. विकास ने कुशन बनाने के लिए मिला सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया था.
इसके बाद हिना की सलाह पर शिल्पा ने विकास की तिजोरी से पैसे चोरी कर लिए. विकास को जैसी है चोरी की हरकत ही जानकारी मिली उसने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया. हिना और बाकी घरवालों के दखल के बाद विकास के गुस्से को शांत करवाया गया.
टास्क के दौराना विकास और शिल्पा के ऑर्डर पूरे नहीं होने पर बिग बॉस ने इस हफ्ते का लग्जरी बजट रोकने का फैसला किया. हालांकि, ज्यादा पैसे होने की वजह से विकास गुप्ता ये टास्क जीतने में कामयाब रहे.
इस टास्क के बाद बेनफ्शा, प्रियांक की मदद से कैप्टनसी की दावेदार बनने में कामयाब हो गई हैं. विकास गुप्ता भी ये टास्क जीतने की वजह से एक बार फिर घर का कैप्टन बनने का दावा कर सकते हैं.
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में पांचवे हफ्ते के लग्जरी बजट टास्क को विकास गुप्ता जीतने में कामयाब रहे हैं. इस टास्क के दौरान भी घरवालों के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला था. कंटेस्टेंट्स के इस हंगामे को देखकर बिग बॉस ने बड़ा फैसला लिया है.