✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए विकास गुप्ता, लगाया ये बड़ा आरोप

ABP News Bureau   |  20 Jan 2018 12:12 PM (IST)
1

शिल्पा का कहना है, ''मैं ये तो नहीं कहना चाहती कि मेरे साथ जो भी कुछ बुरा हुआ उसमें सिर्फ विकास गुप्ता का हाथ है. लेकिन शो के प्रोड्यूसर के साथ मेरी मुश्किलें बढ़ाने में उनका भी योगदान है. बिग बॉस 11 से ठीक पहले उन्होंने मुझे लीगल केस में भी फंसाने की कोशिश की. उन्होंने मुझे यहां तक कह दिया था कि मैं आपको घर पर ही बैठाऊंगा.''

2

शिल्पा ने आगे हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया, ''जैसे ही विकास गुप्ता को यह मालूम चला कि मैं 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनने वाली हूं, उन्होंने ऐसा होने से रोकने की पूरी कोशिश की. ऐसा करने में उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई.''

3

सलमान खान के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा, ''पूरे सीजन के दौरान सलमान खान ही ऐसे शख्स थे जो बिना कहे भी मेरी बात समझ लेते थे. वो हमेशा निष्पक्ष रहे और मैं सच्ची थी तो मुझे उनका साथ मिला.''

4

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने कहा है विकास गुप्ता ना तो मेरे दोस्त हैं और ना ही मेरे दुश्मन. हां मैंने शो के दौरान उनसे एक प्रोजेक्ट करने का वादा किया है, पर यह 2 दिन से ज्यादा का नहीं होगा.''

5

इसके साथ ही शिल्पा ने बताया है, ''मैं इस शो में आने के लिए कभी तैयार नहीं थी, पर बिग बॉस की टीम ने मुझे भरोसा दिलाया. सलमान खान की वजह से मैं इस शो का हिस्सा बनीं. मुझे मालूम था कि सलमान खान मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे.''

6

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 की विजेता बनने के बाद शिल्पा शिंदे हर दिन एक नया खुलासा कर रही हैं. हिना खान से जुड़े राज से पर्दा उठाने के बाद शिल्पा शिंदे ने अब विकास गुप्ता को निशाने पर ले लिया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए विकास गुप्ता, लगाया ये बड़ा आरोप
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.