Bigg Boss 11: जबरदस्त हंगामे के बीच ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

हिना खान के ग्रुप ने पहले ही तय कर लिया था कि वह हितेन के अलावा किसी और को कैप्टन नहीं बनने देंगे. ऐसे में लव त्यागी ने सबसे पहले विकास गुप्ता की दावेदारी को खत्म कर दिया. दूसरी बार बर्जर बजने पर प्रियांक ने अर्शी खान की दावेदारी को खत्म किया.
कैप्टेनसी टास्क से इन दोनों के नाम हटने के बाद घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. आकाश ददलानी ने शिल्पा और पुनीश से कहा कि वह कैप्टन बनना चाहता है, इसलिए पुनीश को उसका साथ देते हुए हितेन की दावेदारी खत्म कर देनी चाहिए.
इसके बाद हितेन तेजवानी को घर का नया कैप्टन चुना गया. हितेन तेजवानी कैप्टन बनने के साथ ही अगले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से सुरक्षित हो गए हैं.
इसके साथ ही बताया गया कि इस टास्क के दौरान चार बार बर्जर बजाया जाएगा. हर बार बर्जर बजने पर बाकी सदस्य में से कोई एक जिस भी दावेदार को कैप्टन नहीं बनने देना चाहते हैं उसके चेहरे पर ब्लैक पेंट लगा दें.
घरवालों ने आपसी सहमति से तय किया कि इस हफ्ते हितेन, शिल्पा, अर्शी, आकाश और विकास को कैप्टेनसी का दावेदार बनाया जाए. हालांकि, पहले हिना खान का नाम भी दावेदारों में शामिल था, लेकिन शिल्पा शिंदे के लिए उन्होंने अपने दावेदारी को छोड़ दिया था.
बिग बॉस ने कहा था कि सपना चौधरी और बंदगी कालरा लग्जरी बजट टास्क में खराब परफॉर्मेंस के चलते इस टास्क का हिस्सा नहीं बन सकते. कैप्टेनसी टास्क के दौरान गॉर्डन एरिया के अंदर पांचों दावेदारों की तस्वीरें लगाई गई.
पुनीश ने हितेन की दावेदारी खत्म करने से मना कर दिया. इसके बाद जब बर्जर बजा तो हिना खान ने आकाश का चेहरा ब्लैक कर दिया और उनकी दावेदारी को खत्म कर दिया.
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में इस हफ्ते जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. घरवालों की लड़ाई का सिलसिला लग्जरी बजट टास्क के बाद कैप्टेनसी टास्क में भी जारी रहा. लग्जरी बजट टास्क में फेल होने के बाद बिग बॉस ने घरवालों से आपसी सहमति से कैप्टेनसी के दावेदार चुनने को कहा था.