WhatsApp Banned 23 Lakh Accounts in India: जैसा की आप सभी जानते हैं आज के वक्त में व्हाट्सऐप का यूज बढ़ गया है और सभी लोग किसी न किसी वजह से इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं अब चाहे वो दोस्तो से संपर्क बनाए रखना हो या बिजनेस से रिलेटेड कुछ अपडेट्स या ऑफर्स लोगो तक पहुंचाना हो. इस तरह इसका इस्तेमाल लोगो ने इसके नियमों के खिलाफ भी करना शुरू कर दिया, जिसके ऊपर कार्यवाही की गई और काफी अकाउंट्स (accounts) को कंपनी द्वारा बैन किया गया.

दरअसल बात यह है की 2021 में नए आईटी नियम जारी किए गए थे जिसके तहत जुलाई में 23 लाख से अधिक बेकार अकाउंट्स को बैन कर दिया गया. व्हाट्सऐप कंपनी ने इनफॉर्म किया की उसे 574 शिकायतें मिलीं थीं और उसमें से 27 पर कार्यवाही की गई थी. आईटी नियम 2021 के अनुसार, वॉट्सएप ने जुलाई महीने में 2.3 मिलियन से ज्यादा, करीब 2,387,000 अकाउंट्स बैन कर दिए हैं.

नियमों का उल्लंघन किया गया

बैन किए गए अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत करने और नियमों को तोड़ने और गलत जानकारी फैलाने के कारण से बैन किया गया है. ऐप के अनुसार, इन अकाउंट्स को तब ही बैन किया जब इन अकाउंट्स के संबंध में यूजर्स द्वारा ऐप को फीडबैक भेजा गया. इसका मतलब यह हुआ कि WhatsApp खुद से यूजर्स को बैन का नोटिस नहीं भेजता है.इन अकाउंट्स को IT Rules, 2021 के तहत बैन किया गया जिसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को दी.

कैसे करें व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट

व्हाट्सऐप हमें 2 ऑप्शंस देता है. एक तो होता है किसी को व्हाट्सऐप से ब्लॉक करना और दूसरा ब्लॉक के साथ रिपोर्ट भी करना. इससे क्या होगा की व्हाट्सऐप को शिकायत मिल जायेगी और वह अपनी कार्यवाही शुरू कर देता है. कहने का मतलब है कि यदि कोई आपको अनुचित मैसेजेस भेजता है तो आप या तो उसको ब्लॉक कर सकते हैं और अगर आप उसकी रिपोर्ट व्हाट्सऐप को करना चाहते हैं ताकि वह अनुचित मैसेजेस आगे न फैला सके तो इसके लिए आप ब्लॉक के साथ रिपोर्ट करते हैं. कुछ केसेज (cases) में ऐप सबूत के लिए स्क्रीनशॉट भी लेता है. अगर आप किसी यूजर को ब्लॉक या रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो सेंडर के मैसेज पर क्लिक करें और उसके बाद तीन डॉट पर क्लिक करें, क्लिक करते ही आपको रिपोर्ट का ऑप्शन मिल जाएगा.

Tecno Megabook T1: इस लैपटॉप को नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज, जबरदस्त बैटरी के साथ मिल रहे ये खास फीचर्स