Whatsapp Poll Feature: व्हाट्सएप दुनिया में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप समय समय पर इसमें नए फीचर ऐड करता रहता है. इसी क्रम में अब WhatsApp के कई नए फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है, जिसमें से कुछ फीचर्स को तो बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट भी कर दिया गया है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप, व्हाट्सऐप Polls क्रिएट करने की सुविधा को अब वन-टू-वन चैट्स में भी रोल आउट कर रहा है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए ही आया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स एक पोल क्रिएट कर उसे शेयर भी कर सकते हैं. आइये व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं.
WhatsApp पोल फीचर
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह बताया है कि WhatsApp कुछ बीटा टेस्टर्स को वन-टू-वन चैट के लिए Polls फीचर दे रहा है. इससे पहले व्हाट्सएप के कुछ बीटा टेस्टर्स को व्हाट्सऐप ग्रुप में पोल बनाकर उसे ग्रुप मेंबर्स के साथ शेयर करने की सुविधा दी थी. रिपोर्ट के अनुसार, अब Android 2.22.23.12 के WhatsApp beta अपडेट में कुछ यूजर्स वन-ऑन-वन चैट में भी Polls क्रिएट कर पा रहे हैं.इस फीचर के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर की मदद से पोल क्रिएट करके यूजर जल्दी से एक प्रश्न पूछ सकते हैं. पोल में कुछ डिफॉल्ट ऑप्शन देकर आप यह जान सकते हैं कि किस ऑप्शन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी दिया गया है.
कैसे काम करेगा पोल फीचर?
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स वन-टू-वन चैट में भी पोल क्रिएट कर उसे शेयर कर पा रहे हैं. इसका इंटरफेस ग्रुप जैसा ही है. शुरू में यूजर्स को यह समझ नहीं आ रहा था कि व्हाट्सऐप यूजर्स को अपनी पर्सनल चैट में पोल बनाने की सुविधा क्यों दे रहा था, लेकिन जब आपके पास कुछ पूछने के लिए पहले से ही अलग-अलग ऑप्शन हों तो यह कुछ पूछने का एक मजेदार तरीका होगा. फिलहाल वन-टू-वन चैट में पोल बनाने की सुविधा सिर्फ कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. यूजर्स को Google Play Store से एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना पड़ेगा, अगर इसके बाद भी आपको यह फीचर नहीं मिल रहा है तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नही है. जल्दी ही इसे अन्य सभी यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें -
