आज के समय में ऑनलाइन बातचीत के लिए वीडियो और वॉइस कॉलिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऑफिस मीटिंग हो, ऑनलाइन क्लास या फिर परिवार और दोस्तों से बातचीत, लोग अलग-अलग ऐप के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं. लेकिन कई बार परेशानी तब आती है, जब सामने वाले व्यक्ति के फोन में वह ऐप मौजूद नहीं होता, जिससे आप कॉल करना चाहते हैं.

Continues below advertisement

ऐसे में या तो उसे नया ऐप डाउनलोड करना पड़ता है या फिर किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर बातचीत करनी पड़ती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp ने अपना नया गेस्ट कॉलिंग फीचर पेश किया है. इसकी मदद से अब ऐसे लोगों को भी WhatsApp कॉल में शामिल किया जा सकेगा, जिनका इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है. जानिए इस नए फिचर के बारे में पूरी जानकारी.

WhatsApp का Guest Calling फीचर

Meta के WhatsApp ने 14 अक्टूबर 2026 को Guest Calling फीचर की घोषणा की थी. इसके जरिए WhatsApp अकाउंट रखने वाला व्यक्ति एक कॉल लिंक तैयार करके किसी ऐसे व्यक्ति को भेज सकता है, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करता. इस फीचर की खास बात यह है कि गेस्ट को न तो WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत है और न ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने की. वह कंप्यूटर के ब्राउजर के जरिए लिंक खोलकर कॉल में शामिल होने की रिक्वेस्ट कर सकता है. WhatsApp के मुताबिक इस सुविधा के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल की जा सकती है. कॉल में एक साथ अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं. यह सुविधा मुफ्त है और कॉल पर कोई निर्धारित समय सीमा भी नहीं है. साथ ही कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती है.

Continues below advertisement

ऐसे बना सकते हैं WhatsApp Guest Call Link

अगर आप किसी ऐसे दोस्त, रिश्तेदार या कॉवर्कर को WhatsApp कॉल में जोड़ना चाहते हैं, जिसके पास इस ऐप का अकाउंट नहीं है, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें. इसके बाद Calls टैब पर जाएं. यहां दिए गए '+' आइकन पर टैप करें. अब Create Call Link का विकल्प चुनें. जरूरत के मुताबिक वॉइस या वीडियो कॉल का लिंक तैयार करें. तैयार लिंक को कॉपी करके उस व्यक्ति को भेज दें, जिसे कॉल में शामिल करना है. इस तरह बिना नंबर सेव किए भी किसी व्यक्ति को कॉल के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. ध्यान रखें कि कॉल लिंक बनाने के लिए आपके पास WhatsApp अकाउंट होना जरूरी है.

बिना अकाउंट वाले लोग ऐसे जुड़ेंगे कॉल में

जिस व्यक्ति को कॉल लिंक भेजा गया है, उसे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में यह लिंक ओपन करना होगा. इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करना होगा और कॉल में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी. रिक्वेस्ट भेजने के बाद वह सीधे बातचीत शुरू नहीं कर सकेगा. पहले उसे वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा. जब कॉल होस्ट यानी लिंक बनाने वाला व्यक्ति परमिशन देगा, तभी वह कॉल में शामिल हो पाएगा. फिलहाल गेस्ट कॉल में शामिल होने के लिए कंप्यूटर ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मोबाइल ब्राउजर के जरिए गेस्ट कॉल जॉइन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़ें: Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

गेस्ट को मिलेंगे ये खास फीचर्स

WhatsApp ने गेस्ट यूजर्स को सिर्फ कॉल सुनने और बोलने तक सीमित नहीं रखा है. उन्हें बातचीत के दौरान कुछ जरूरी सुविधाएं भी मिलती हैं. जैसे गेस्ट कंप्यूटर की स्क्रीन दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं. यह ऑनलाइन मीटिंग और पढ़ाई के लिए उपयोगी है. वे बातचीत के दौरान थम्स अप और हार्ट जैसे इमोजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं. साथ ही ग्रुप कॉल में अपनी बारी आने पर बोलने के लिए हाथ उठाने का विकल्प मिलता है. वहीं बातचीत के लिए कोई तय समय सीमा भी नहीं है.

प्राइवेसी के लिए WhatsApp ने रखे ये नियम

गेस्ट कॉलिंग में सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुछ सीमाएं भी रखी गई हैं. गेस्ट दूसरे प्रतिभागियों के फोन नंबर नहीं देख सकते. इसके अलावा वे कॉल के दौरान मैसेज नहीं भेज सकते और न ही अपनी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल में जोड़ सकते हैं. सबसे अहम बात यह है कि कॉल में किसे शामिल करना है, इसका नियंत्रण होस्ट के पास रहता है. वह किसी भी गेस्ट की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकता है. जरूरत पड़ने पर कॉल के बीच से किसी गेस्ट को बाहर भी निकाल सकता है.

Google और Outlook Calendar से भी जुड़ने की तैयारी

WhatsApp ने गेस्ट कॉलिंग के साथ एक और सुविधा लाने की योजना बताई है. कंपनी के अनुसार 2026 के अंत में Google Calendar और Outlook के साथ कैलेंडर इंटीग्रेशन शुरू किया जाना है. इसके जरिए यूजर्स सीधे अपने कैलेंडर से WhatsApp कॉल तैयार कर सकेंगे और मीटिंग के इनविटेशन में कॉल लिंक जोड़ पाएंगे. इसके लिए WhatsApp प्लगइन इंस्टॉल करके अकाउंट कनेक्ट करना होगा.

यह भी पढ़ें: Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी