COMPUTER Full Form: पिछले कई सालों से दुनिया कंप्यूटर के दौर में जी रही है. स्कूल से लेकर ऑफिस और बैंक से लेकर एयरपोर्ट तक, हर जगह कंप्यूटर देखने को मिल जाएंगे. दुनिया में रोजाना करोड़ों लोग कंप्यूटर पर काम करते हैं. अब कंप्यूटर का दौर पीछे छूटने वाला है और नई टेक्नोलॉजी एआई इसकी जगह ले रही है. इसके बावजूद अभी भी ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है. आज हम आपके लिए COMPUTER की फुल फॉर्म लेकर आए हैं. 

Continues below advertisement

कंप्यूटर को पूरा नाम समझते हैं लोग

कंप्यूटर यूज करने वाले अधिकतर लोगों को भी शायद इसकी जानकारी नहीं होगी वो जिस मशीन को यूज कर रहे हैं, उसका नाम पूरा नाम कंप्यूटर नहीं है. कंप्यूटर इस मशीन के नाम की शॉर्ट फॉर्म है. दरअसल, COMPUTER का पूरा नाम ‘Commonly Operated Machine Particularly Used for Technical Education and Research’ (कॉमनली ऑपरेटेड मशीन पर्टिकुलर्ली यूज्ड फॉर टेक्नीकल एजुकेशन एंड रिसर्च) है. यानी यह एक साधारण मशीन नहीं है. इसकी तुलना में बाकी मशीनों के फंक्शन बहुत कम होते हैं और कोई दूसरी मशीन कंप्यूटर जितने फंक्शन को सपोर्ट नहीं करती.

Continues below advertisement

जीवन के हर क्षेत्र में जगह बना चुका है कंप्यूटर

कुछ साल पहले ही लॉन्च होने वाले कंप्यूटर ने बड़ी तेजी से जीवन के हर क्षेत्र में अपनी जगह बना ली है. कंप्यूटर के बिना आज के जमाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती. कंप्यूटर ने कुछ ही सालों में पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है. कंप्यूटर के आने के बाद दूसरी टेक्नोलॉजी पर भी काम तेज हो सका और आज कंप्यूटर के कारण ही दुनिया एआई के दौर में कदम रख रही है.

कब हुई थी कंप्यूटर की शुरुआत

मैकेनिकल कंप्यूटर की शुरुआत सदियों पहले कैलकुलेटिंग मशीन के साथ हो गई थी. 1940 के दशक में दुनिया ने पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर देखा, लेकिन मॉडर्न कंप्यूटर आने के बाद दुनिया तेजी से बदली. माइक्रोप्रोसेसर और लैपटॉप के सहारे कंप्यूटर हर आदमी के हाथों तक पहुंचने लगा. 

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: WhatsApp ग्रुप्स में आए मैसेजेज पढ़ने का नहीं मिल रहा टाइम, एक क्लिक में ऐसे सामने आ जाएगी समरी