नई दिल्ली:अक्सर लोग अपने मोबाइल फोन की बैटरी के जल्द खत्म होने को लेकर परेशान रहते हैं. फोन की बैटरी पूरा दिन भी ठीक से चल नहीं पाती. हालांकि, स्मार्टफोन को ज्यादा इस्तेमाल करना भी इसका एक कारण हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो फोन की बैटरी के जल्दी खत्म होने से उसे बार-बार चार्ज करना पड़ता है जिसकी वजह से बैटरी कमजोर भी हो जाती है. आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में जो आपके मोबाइल फोन की बैटरी के दुश्मन हैं.
नकलीचार्जरको कहें अलविदा
हमेशा फोन को उसी के चार्जर से चार्ज करें जो फोन के साथ दिया जाए. किसी दूसरे फोन का चार्जर आपके फोन और बैटरी दोनों खराब हो सकते हैं. इतना ही नहीं नकली चार्जर का इस्तेमाल भी खतरनाक साबित हो सकता है. यदि आपके फोन का चार्जर खराब हो गया है तो आप ओरिजिनल चार्जर ही खरीदें
वाइब्रेशनमोड
जो लोग अपने मोबाइल फोन को हमेशा वाइब्रेट मोड पर रखते हैं उनके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है. इतना ही नहीं यह बैटरी के साथ साथ सेहत के लिए भी खतरनाक है. अगर फोन को टच करते समय या किसी बटन को दबाते समय जो वाइब्रेशन होता है उसे भी बंद कर देना चाहिए क्योंकि उससे भी बैटरी की सेहत खराब होती है.
ब्लूटूथ, Wifi औरGPS कासही इस्तेमाल
अपने फोन में हम ब्लूटूथ, Wifi और GPS का इस्तेमाल रोजाना करते हैं. लेकिन अक्सर इस्तेमाल होने के बाद इनको बंद करना भूल जाते हैं. जिसकी वजह से ये बैटरी की खपत होती है. साथ ही इसे फ़ोन के प्रोसेसर का काम भी बढ़ जाता है.
ब्राईटनेस पर करें गौर
हर फोन में ऑटो ब्राइटनेस मोड दिया होता है. जोकि रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस तय करता है, ऐसे में बैटरी ज्यादा खपत होती है. इसलिए आप डिस्प्ले की ब्राइटनेस को अपने हिसाब से सेट करें. डिस्प्ले की रोशिनी हाई रहने पर बैटरी का काम बढ़ जाता है. जिसकी वजह से बैटरी खत्म होने लगती है.
मोबाइल चार्जकरनेकासहीसमय
अपने मोबाइल फोन को बार-बार चार्ज करने से बचें. अक्सर लोग 40-50 फीसदी बैटरी होने पर भी फोन को चार्ज करने लगते हैं जोकि बिलकुल सही नहीं है. जब बैटरी 20 फीसदी तक हो तभी फोन को चार्ज करें और यह भी ध्यान रखें कि फोन को कभी भी 100 फीसदी तक चार्ज न करें. सिर्फ 90 फीसदी तक ही चार्ज करें, ऐसा करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है.
यह भी पढ़ें
