अगर किसी का नया लैपटॉप खरीदने का मन हो और बजट एक लाख रुपये के आसपास हो में तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम Apple के लेटेस्ट Macbook Air M5 का ही आता है. इसमें कोई शक नहीं कि Macbook Air अपनी शानदार बैटरी लाइफ, प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. लेकिन करीब एक लाख रुपये खर्च करने के बाद भी इसमें आपको टचस्क्रीन, ओएलईडी डिस्प्ले और एक्स्ट्रा पोर्ट्स जैसी कई जरूरी चीजें नहीं मिलती हैं. 

Continues below advertisement

इसके अलावा इसकी स्टोरेज और RAM बढ़वाना भी जेब पर काफी भारी पड़ता है. ऐसे में अगर आप एक लाख रुपये के आसपास खर्च कर रहे हैं और Macbook से भी ज्यादा एडवांस फीचर्स चाहते हैं. तो विंडोज सेगमेंट में Asus, Lenovo और HP जैसी कंपनियों के पास बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. यह तीनों लैपटॉप न सिर्फ कीमत के मामले में Macbook Air M5 को कड़ी टक्कर देते हैं. बल्कि डिस्प्ले, AI फीचर्स और स्टोरेज में उससे आगे निकल जाते हैं.

Asus Zenbook 14 OLED

Macbook Air M5 को सबसे तगड़ी टक्कर Asus का Zenbook 14 OLED देता है. जिसकी कीमत बाजार में करीब 95 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है. अगर इसे आप Macbook Air M5 से कंपेयर करें तो Apple अपने बेस मॉडल में आज भी 60 हर्ट्ज वाली नार्मल रेटिना स्क्रीन देता है. जबकि आसुस के इस लैपटॉप में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली बेहद शानदार 3K OLED टचस्क्रीन मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core Ultra Processor दिया गया है. 

Continues below advertisement

जो AI से जुड़े कामों और भारी मल्टीटास्किंग को भी एकदम आराम से संभालता है. जहां 1 लाख रुपये वाले Macbook Air में आपको कम स्टोरेज से समझौता करना पड़ता है वहीं आसुस इसी बजट में 16 GB RAM के साथ 1 TB की बड़ी SSD स्टोरेज देता है. महज 1.2 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप Macbook जितना ही पतला और हल्का है. लेकिन इसमें HDMI और USB के सारे पोर्ट्स मौजूद हैं. जिससे अलग से कनेक्टर खरीदने का खर्चा बच जाता है.

Lenovo Yoga Slim 7i

इस अलावा बात करते हैं Lenovo Yoga Slim की जिसकी कीमत करीब 98 हजार से 1 लाख रुपये के करीब है. अक्सर लोग मैMacbook Air M5 को उसकी मजबूत एल्युमीनियम बॉडी और बैटरी लाइफ की वजह से पसंद करते हैं. लेकिन Lenovo का यह लैपटॉप इन दोनों ही मामलों में Apple को बराबर की टक्कर देता है. मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ आने वाले इस लैपटॉप में लेटेस्ट AI चिपसेट दिया गया है जो वीडियो एडिटिंग और कोडिंग के दौरान बिल्कुल भी गर्म नहीं होता है. 

Macbook Air के मुकाबले इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी फास्ट चार्जिंग है जो मात्र 15 मिनट चार्ज करने पर घंटों का बैकअप दे देती है. जबकि Macbook का स्टैंडर्ड चार्जर काफी धीमा काम करता है. इसके अलावा टाइपिंग करने वालों के लिए लेनोवो का कीबोर्ड मैकबुक से कहीं ज्यादा आरामदायक है. डॉल्बी विजन OLED स्क्रीन और चार डॉल्बी एटमॉस स्पीकर्स के साथ यह लैपटॉप पैसे वसूल है.

यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

HP Omnibook X

अगर आप 1 लाख रुपये के बजट में Macbook Air M5 से भी ज्यादा बैटरी बैकअप और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं. तो HP Omnibook X एक बढ़िया ऑप्शन है. करीब 92 हजार से 1 लाख रुपये की रेंज में मिलने वाला यह लैपटॉप स्नैपड्रैगन एक्स एलीट प्रोसेसर और कोपायलट प्लस AI फीचर्स से लैस है. जहां Macbook Air M5 में कंपनी करीब 18 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा करती है. वहीं HP का यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज होने पर 26 घंटे तक चलता है. 

ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें पॉली-स्टूडियो ऑडियो के साथ 5 मेगापिक्सल का AI वेबकैम दिया गया है जो कम रोशनी में भी मैकबुक से ज्यादा साफ वीडियो क्वालिटी देता है. कीमत की बात करें तो बैंक डिस्काउंट के साथ यह Macbook Air M5 से करीब 10 से 15 हजार रुपये सस्ता पड़ जाता है. इसके साथ ही Windows होने की वजह से इसमें सभी सॉफ्टवेयर बिना किसी रुकावट के चलते हैं.

यह भी पढ़ें: अभी से बना लें धनतेरस का बजट, इन इलेक्ट्रिक आइटम्स को खरीदना फायदे का सौदा