जब भी हम नया Phone खरीदने की सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में क्या आता है? यही ना कि इसका Camera कैसा है और Photo कितनी साफ आती है. आजकल बड़ी कंपनियां अपनी-अपनी कंपनी के Phone में तगड़े मेगापिक्सल के Camera देने लगी हैं. पहले जहां Phone में सिर्फ एक अच्छा लेंस होना ही बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. वहीं अब जमाना पूरी तरह से Triple Camera सेटअप और High मेगापिक्सल्स का हो चुका है. 

Continues below advertisement

इस रेस में Xiaomi, Vivo, Oppo और OnePlus जैसे दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने आ चुके हैं और यह सब 200 मेगापिक्सल के आंकड़े को छूने जा रहे हैं. अगर आपको भी Phone का Camera बढ़िया चाहिए तो फिर इन Phones की तरफ कर सकते हैं रुख जो कि बहुत जल्द होने वाले हैं launch. चलिए आपको बताते हैं इन Phones की पूरी डिटेल्स. 

Xiaomi 12 अक्टूबर को 18 प्रो सीरीज लॉन्च करेगा

Apple और Samsung के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी Phone कंपनी Xiaomi की तरफ से आ रही ताजा खबरों के मुताबिक Xiaomi अपनी 18 प्रो सीरीज को चीन में 12 अक्टूबर को अधिकारिक तौर पर Launch करने जा रहा है. इस Phone को लेकर अभी से ही जबरदस्त हाइप बना हुआ है क्योंकि इसमें मिलने वाले Features बहुत दमदार हैं. लीक रिपोर्ट्स और कंपनी के हिंट्स के मुताबिक इस Phone के Rear में एक नहीं बल्कि 200 मेगापिक्सल के 3 कैमरे देखने को मिल सकते हैं. 

Continues below advertisement

जो Mobile Photography को अलग ही Level पर ले जाएंगे. इतनी तगड़ी सेंसर कैपेसिटी का मतलब है कि आप दूर की चीज को भी एकदम पास और क्रिस्टल क्लियर कैप्चर कर पाएंगे. इसके अलावा Phone का Design और इसका Processor भी इस बार नेक्स्ट लेवल का होने की उम्मीद है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को एकदम स्मूद जैसा बना देगा. अगर आप भी एक ऐसा Phone तलाश रहे हैं जो कैमरे के मामले में किसी प्रोफेशनल कैमरे से कम न हो तो Xiaomi का यह नया Phone आपके लिए बढ़िया साबहित हो सकता है. 

Vivo X500 प्रो सीरीज और Oppo X10 सीरीज 

जब बात Camera वाले स्मार्टफोन्स की हो और Vivo या Oppo का नाम न आ  ऐसा तो हो ही नहीं सकता. Vivo अपनी स्टाइलिश और फोटोग्राफी सेंट्रिक X500 प्रो सीरीज के साथ मार्केट में तूफान मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Vivo के इन Phones में मिलने वाली लेंस ट्यूनिंग और पोर्ट्रेट क्वालिटी हमेशा से यूजर्स की फेवरेट रही है.  और इस बार वे इसमें और भी ज्यादा Advance सेंसर जोड़ने की तैयारी में हैं. 

दूसरी तरफ Oppo के आने वाली Oppo X10 सीरीज भी इस रेस में पूरी टक्कर दे रही है. Oppo के इन नए स्मार्टफोन्स में भी 200 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-पावरफुल सेंसर्स का इस्तेमाल किया गया है. जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को पूरी तरह से अपग्रेड कर देंगे. Vivo और Oppo के इन Phones से Users को मार्केट में अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख

OnePlus 16 देगा बाकी सबको टक्कर

Camera रेस के बीच OnePlus कैसे पीछे रह सकता है.. OnePlus हमेशा से अपनी बढ़िया स्मूद परफॉर्मेंस और क्लीन यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्होंने अपने Camera डिपार्टमेंट पर भी बहुत ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया है. वनप्लस 16 में मिलने वाले कैमरा स्पेसिफिकेशंस और दमदार हार्डवेयर इस बात का सबूत हैं.  

जब आप इसकी तुलना Xiaomi, Vivo और Oppo के नए मॉडल्स से करते हैं. तो पता चलता है कि मुकाबला कितना ज्यादा कांटे का हो चुका है. हर कंपनी अपने फोन में सबसे बेहतरीन सेंसर, सबसे तेज प्रोसेसर और सबसे लंबी बैटरी लाइफ बढ़ाने में लगी है जिससे ग्राहक दुकान पर जाते ही सिर्फ उन्हीं का फोन उठाए. 

यह देखना वाकई बेहद दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा ब्रांड लोगों के दिलों पर राज करता है और किसका फोन सबसे ज्यादा बिकता है. कुल मिलाकर, अगर आप भी अपना पुराना फोन बदलने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतज़ार करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस साल तगड़े ऑप्शन मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां