जोमैटो और Eternal के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि Temple का नया वर्जन पहले दिखाए गए मॉडल के मुकाबले आधे से भी छोटा हो गया है. छोटे आकार के बाद भी इसे बाजार में वॉल्यूम के हिसाब से सबसे छोटा और सबसे पावरफुल वियरेबल बताया जा रहा है. गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि Temple के साथ रहना और ट्रेनिंग करना लोगों की जिंदगी बदल सकता है. कंपनी जल्द ही इसके लिमिटेड लॉन्च एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करने वाली है. डिवाइस की शिपिंग 2026 के खत्म होने से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Temple  क्या है और ये डिवाइस क्या करता है. 

Continues below advertisement

क्या है Temple?

Temple एक हेल्थ और फिटनेस फोकस्ड वियरेबल डिवाइस है, जिसे शरीर और दिमाग से जुड़े कई संकेतों को ट्रैक करने के लिए तैयार किया जा रहा है. गोयल के मुताबिक, यह डिवाइस खास तौर पर शरीर पर पड़ने वाली शारीरिक और मानसिक मांग को समझने में मदद कर सकता है. Temple को लेकर लोगों की दिलचस्पी तब बढ़ी थी, जब 2026 की शुरुआत में राज शमानी के पॉडकास्ट में दीपिंदर गोयल के सिर पर एक छोटा मेटल क्लिप जैसा डिवाइस दिखाई दिया था. बाद में इसी डिवाइस को Temple के नाम से सामने लाया गया. 

Continues below advertisement

क्या करता है ये डिवाइस?

दीपिंदर गोयल के मुताबिक, Temple की टीम ने एक ऐसे बायोमार्कर की खोज की है, जिसे सिर्फ सिर के टेंपल रीजन से पढ़ा जा सकता है. इसे Entropy नाम दिया गया है. यड डिवाइस आपके शरीर को जिंदा रखने में लगने वाली एनर्जी और मेहनत को रियल टाइम में मापने का दावा करता है. Entropy हर सेकंड अपडेट होता है और इसे 1 से 250 के इंडेक्स पर बताया गया है. गोयल के अनुसार,  अगर संख्या कम है तो शरीर ज्यादा आराम में होता है और संख्या बढ़ने पर इसका मतलब है कि शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है. 

यह भी पढ़ें -OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?

किन चीजों पर ये डिवाइस रखता है नजर?

जोमैटो और Eternal के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने बताया है कि शरीर की कई एक्टिविटी Entropy को प्रभावित करती हैं. इसमें नींद, तनाव, दौड़ना, कॉफी और मेडिटेशन जैसी चीजें शामिल हैं. यह मेट्रिक शरीर पर पड़ने वाली अलग-अलग मांगों को रियल टाइम में ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. गोयल ने यह भी दावा किया कि 100 से ज्यादा कार्डियो सेशन में Entropy ने स्टैंडर्ड मेटाबॉलिक कार्ट के कर्व को बेहतर तरीके से ट्रैक किया. 

इस डिवाइस की कीमत कितनी है?

Temple के लिमिटेड लॉन्च एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक कीमत, प्री-ऑर्डर की सटीक तारीख और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Temple के पहले हेल्थ वियरेबल की कीमत 75,000 से 80,000 के बीच हो सकती है, हालांकि दीपिंदर गोयल ने अभी इसकी शुरुआती कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. Temple की मेलिंग लिस्ट से जुड़कर लॉन्च से जुड़ी नई जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री