एक जमाना था जब लोग हाथों में घड़ी सिर्फ वक्त देखने के लिए पहनते थे. लेकिन आज के समय में घड़ियां भी स्मार्ट हो गई है. आजकल हर दूसरे इंसान की कलाई पर आपको स्मार्टवॉच बंधी हुई दिख जाएगी. कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस में काम करने वाले लोगों तक हर कोई एक ऐसी घड़ी चाहता है जो देखने में स्टाइलिश हो और सेहत का हिसाब भी रखे.

Continues below advertisement

जब कोई नई स्मार्टवॉच खरीदने के लिए जाता है. तो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन बजट को लेकर होता है. मार्केट में 800 रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक की स्मार्टवॉच मौजूद हैं. ऐसे में लोग यह समझ नहीं पाते कि आखिर एक बढ़िया क्वालिटी की घड़ी के लिए जेब से कितने पैसे खर्च करने चाहिए. 

कई बार लोग सस्ते के चक्कर में हजार रुपये वाली घड़ी ले आते हैं जो कुछ ही महीने चलने के बाद खराब हो जाती है. तो वहीं हर किसी के लिए 20 हजार रुपये खर्च करना भी मुमकिन नहीं होता. इसलिए पहले जान लें कि एक बढ़िया स्मार्टवाॅच खरीदने से पहले सही बजट जान लेना जरूरी है.

Continues below advertisement

3000 से 5000 रुपये का बजट है सबसे बढ़िया

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्मार्टवॉच एक महीने ही खराब न हो तो 1000 या 1500 रुपये वाली घड़ियों कतई न लें. इतनी कम कीमत वाली घड़ियों में अक्सर नकली Sensors लगे होते हैं. इनकी Screen भी धूप में बिल्कुल नहीं दिखती और Battery भी कुछ महीनों में जवाब दे जाती है. एक्सपर्ट्स के हिसाब से एक बढ़िया क्वालिटी की स्मार्टवॉच के लिए आपका बजट कम से कम 3000 से 5000 रुपये के बीच होना चाहिए. 

इस बजट में आपको हल्की प्लास्टिक की जगह मजबूत मेटल बॉडी और प्रीमियम डिजाइन मिल जाता है. जो किसी महंगी घड़ी जैसा लुक देता है. इसके अलावा इस रेंज में चमकदार AMOLED डिस्प्ले, सटीक हार्ट-रेट और स्लीप ट्रैकिंग सेंसर्स, साफ आवाज वाली ब्लूटूथ कॉलिंग और इन-बिल्ट GPS जैसे सभी जरूरी फीचर्स आसानी से मिल जाते हैं.

CMF Watch Pro 2 और Redmi Watch 5 Lite हैं बेस्ट

अगर आपका बजट 3500 से 5000 रुपये के बीच है. तो पहली बेहतरीन घड़ी CMF Watch Pro 2है. करीब 4999 रुपये की कीमत में आने वाली यह स्मार्टवॉच अपने राउंड डायल और बदले जा सकने वाले बेजल्स की वजह से बेहद क्लासी लगती है. इसमें 1.32 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, इन-बिल्ट GPS, AI नॉइज रिडक्शन के साथ क्लियर ब्लूटूथ कॉलिंग और 11 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. 

वहीं अगर आप थोड़ा कम खर्च में बड़ा स्क्वायर डायल चाहते हैं तो Redmi Watch 5 Lite ले सकते हैं. करीब 3499 रुपये के बजट में आने वाली इस घड़ी में 1.96 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन दी गई है. इसमें भी रनिंग और फिटनेस ट्रैक करने के लिए इन-बिल्ट GPS और साफ बात करने के लिए डुअल-माइक कॉलिंग सपोर्ट मिलता है. एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी आराम से 18 दिनों तक चल जाती है.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा

Amazfit Pop 3R भी है बढ़िया ऑप्शन

Amazfit Pop 3R करीब 3499 से 3999 रुपये के बजट में आती है. जिन लोगों को गोल डायल और मेटैलिक फिनिश वाली प्रीमियम घड़ियां पसंद हैं उनके लिए यह एक शानदार चॉइस है. इसमें 1.43 इंच का हाई-रेजोल्यूशन AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है. अमेजफिट के हेल्थ सेंसर्स बाजार में अपनी सटीक ट्रैकिंग के लिए जाने जाते हैं. 

जिससे आपको हार्ट-रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस लेवल की एकदम सही जानकारी मिलती है.  इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 12 दिनों का मजबूत बैटरी बैकअप भी दिया गया है. अगर आप इन तीनों में से कोई भी स्मार्टवॉच लेते हैं तो आपको महंगे ब्रांड्स की तरह 10-15 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ 3 से 5 हजार रुपये के बजट में आपका काम हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों