Shaaimu SmartFit Pro 1: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Shaaimu ने अपनी पहली स्मार्टवॉच SmartFit Pro 1 को मार्केट में पेश कर दिया है. Shaaimu ने खासतौर पर युवाओं के लिए इस वॉच को उतारा है. SmartFit Pro 1 में 1.69 इंच की वाइब्रेंट व्यू डिस्प्ले है, जो 240×280 रेजॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ आती है. इस वॉच में फिटनेस और हेल्थ के साथ 8 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं. SmartFit Pro 1 में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, रियल टाइम हेल्थ मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

SmartFit Pro 1 की Features

  • SmartFit Pro 1 प्योर जिंक एलॉय (Pure Zinc Alloy) बॉडी के साथ पेश किया गया है.
  • तीन कलर वेरियंट पिंक (Pink), ब्लैक (Black),और ग्रे (Grey) में लॉन्च किया गया है.
  • एक बार चार्ज होने पर 5 से 6 दिन तक चल सकती है, जबकि नॉर्मल यूज में यह वॉच 15 दिनों का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है. बता दें, यह दावा कम्पनी के द्वारा किया गया है.
  • यूजर्स साइकिलिंग, स्कीपिंग (Skipping), बास्केटवॉल, बेडमिंटन, रनिंग और डांसिंग जैसे 8 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं.
  • वॉच में 150 से भी ज्यादा वॉच फेसेस (Watch Faces) दिए गए हैं.
  • Shaaimu SmartFit Pro 1 में मल्टीपल हेल्थ फंक्शन दिया गया हैं.
  • SmartFit Pro 1 वॉच में स्लीप मॉनीटर, ब्लड प्रेशन मॉनीटर, सेडेंट्री (Sedentary) रिमाइंडर, एक्टिविटी ट्रेकर, अलार्म क्लॉक, पेडेमीटर, फोन कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्लेयर,  वेदर फोरकास्ट (Weather Forecasts) और हार्ट रेट मॉनीटर जैसे फीटर्स दिए गए हैं.  

SmartFit Pro 1 के Price

Shaaimu की तरफ से आने वाली SmartFit Pro 1 वॉच की कीमत 2,799 रुपये है. बता दें, इस वॉच के लिए एचडीएफसी (HDFC) डेबिट कार्ड पर आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट और बिना ईएमआई कॉस्ट (EMI Cost) के फाइनेंस सुविधा दी जा रही है.

Processor क्या है? पावरफुल प्रोसेसर की कैसे करें पहचान? यहां जानें इसका काम