Samsung W27 Launch: Samsung ने आज चीन में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 पेश किया है. फोन की सबसे खास बात इसका टू-टोन डिजाइन है, जिसमें ब्लू बॉडी के साथ गोल्ड कलर का मिड-फ्रेम दिया गया है. इसके अलावा, फोन में 8 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है. यह स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप बुक-स्टाइल फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित है, हालांकि Samsung W27 को चीन के बाजार के लिए पेश किया गया है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Continues below advertisement

Samsung W27 खास फीचर्स क्या हैं

इस फोल्डेबल फोन को प्रीमियम टू-टोन डिजाइन दिया गया है. यह Jihu Blue और Jixia Hong कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. Samsung W27 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है और Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है. 

Continues below advertisement

Snapdragon चिपसेट और 1TB तक स्टोरेज

फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है. इसमें दो परफॉर्मेंस कोर 4.74GHz तक और छह एफिशिएंसी कोर 3.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं. इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. 

फोन में मिलती है 8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन

Samsung W27 में अंदर की तरफ 8 इंच का QXGA+ 2X Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वहीं बाहर की स्क्रीन 6.5 इंच की Full-HD+ 2X Dynamic AMOLED है. साथ ही दोनों डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर्स सपोर्ट करते हैं. 

5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Samsung W27 में 5,000mAh की बैटरी है. यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है.  कंपनी ने अभी फोन की IP रेटिंग की जानकारी नहीं दी है. 

यह भी पढ़ें -Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी

200MP का प्राइमरी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे हैं. इसमें OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो कैमरे से 30x तक डिजिटल जूम भी किया जा सकता है. सेल्फी के लिए अंदर और बाहर की स्क्रीन पर अलग-अलग 10MP कैमरे दिए गए हैं. 

Samsung W27 की कीमत कितनी है?

Samsung W27 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके बेस मॉडल में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 18,999 चीनी युआन यानी करीब 2.72 लाख रुपये है. वहीं 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 चीनी युआन यानी लगभग 3.15 लाख रुपये रखी गई है. फोन की बिक्री चीन में 13 नवंबर से Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें -WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा