Poco X7 5G: अगर आप भी इन दिनों एक ऐसा नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें बढ़िया कैमरा, अच्छी डिस्प्ले और दमदार बैटरी हो लेकिन बजट ज्यादा नहीं है. तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फ्लिपकार्ट पर Poco के बेहद पॉपुलर स्मार्टफोन Poco X7 5G पर इस वक्त एक ऐसी धमाकेदार डील मिल रही है जिसे छोड़ना घाटे का सौदा हो सकता है.
यह फोन कम कीमत में तगड़े फीचर्स देने के लिए जाना जाता है. आमतौर पर बाजार में जिस फोन का एमआरपी 25 हजार रुपये के करीब रहती है वह इस सेल में सीधे 8 हजार रुपये तक की भारी बचत के साथ आपको मिल रहा है. इस बजट में आपको 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और सुपरफास्ट चार्जिंग जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं.
फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही 8 हजार की छूट
Poco X7 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का MRP 24999 रुपये है. लेकिन फ्लिपकार्ट की मौजूदा सेल में इस फोन पर 7 हजार रुपये का सीधा फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद यह वेबसाइट पर महज 17999 रुपये में लिस्टेड है. इस पर बिना किसी शर्त के आपको इतनी बड़ी छूट तो मिल ही रही है. वहीं अगर आप पेमेंट करते वक्त बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं.
तो यह कीमत और कम हो जाएगी. अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 900 रुपये तक का एकस्ट्रा डिस्काउंट मिल जाएगा. इस बैंक ऑफर को लगाने के बाद फोन की असली कीमत घटकर सिर्फ 17099 रुपये रह जाती है. इसके अलावा आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो कीमत और भी कम हो जाएगी.
फोन में मिलेंगे यह शानदार फीचर्स
17 हजार रुपये की रेंज में इस फोन के फीचर्स किसी महंगे फोन को सीधी टक्कर देते हैं. इसमें 6.67 इंच का 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. जो फोन को हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम लुक देता है. स्क्रीन में 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट मिलता है. जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एकदम मक्खन जैसी स्मूथ चलती है. तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे इसके लिए इसमें 3 हजार निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा चिपसेट लगा है. जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को बिना हैंग हुए आसानी से संभाल लेता है. इसके साथ ही फोन में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. सबसे खास बात यह है कि यह फोन आईपी66, आईपी68 और आईपी69 रेटिंग से लैस है यानी बारिश में भीगने या पानी में गिरने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Tubelight Technology: ट्यूबलाइट को फोड़ने पर क्यों होता है धमाका, इसमें क्यों भरी जाती है गैस?
दमदार कैमरा और तगड़ी बैटरी
फोटोग्राफी और रील बनाने के शौकीनों के लिए भी पोको के इस फोन में पूरा इंतजाम किया गया है. इसके बैक पैनल पर तीन कैमरों का सेटअप मिलता है, जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. खास बात यह है कि यह कैमरा OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है. जिससे चलते-फिरते वीडियो बनाने पर भी फुटेज बिल्कुल हिलती नहीं है और फोटो एकदम साफ आती है.
इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है. वहीं शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. फोन को बार-बार चार्ज करने के झंझट से बचाने के लिए इसमें 5500 mAh की बैटरीहै जो नार्मल इस्तेमाल में आराम से 1.5 दिन तक आराम से चल जाती है. इसे तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 45 वॉट का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता
