लोग अपने फोन को काफी सिक्योर तरीके से रखते हैं. उस पर बढ़िया सा फोन कवर लगाकर रखते हैं. लेकिन कई बार लोगों की गलती से अक्सर फोन को नुकसान पहुंच जाता है. स्क्रीन टूट जाती है तो फोन कई बार फोन में कुछ और पार्ट खराब हो जाता है. तो लोग सीधे दुकान पर फोन पर लेकर पहुंच जाते हैं और ठीक होने के बाद दुकानदार हमें बताता है कब फोन लेने आना है.
लेकिन मोबाइल ठीक करवाने की जल्दी में हम जरूरी सवाल पूछना भूल जाते हैं. कौन सा पार्ट लगेगा, उसकी कीमत क्या है और अगर दोबारा पार्ट खराब होता है तो फिर जिम्मेदारी किसकी होगी? कुछ दुकानों पर ओरिजिनल बताकर दूसरा पार्ट लगाने या काम पूरा होने के बाद ज्यादा रकम मांगने जैसी परेशानी सामने आ सकती है. जान लें कैसे लोकल दुकान पर फ्राॅड से बच सकते हैं आप.
Replace पार्ट Original है कैसे करें पता?
दुकानदार अगर कहे कि ओरिजिनल स्क्रीन लगेगी. तो पूछें कि यह कंपनी का नया पार्ट है पहले इस्तेमाल हो चुका पार्ट है या किसी दूसरी कंपनी का ऑप्शन. सिर्फ कीमत ज्यादा है इस वजह से मान लें कि पार्ट असली है यह सही नहीं है. इसलिए पार्ट की जानकारी बिल पर लिखवाने को कहें.
Display बदलने के बाद स्क्रीन के कोनों तक टच करके देखें, कीबोर्ड चलाएं और Brightness घटाकर बढ़ाकर चेक करें. Apple के मुताबिक लोकर iPhone डिस्प्ले में Touch, Colour और Brightness से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं. सपोर्टेड iPhone में Settings, General और About के भीतर Parts and Service History भी देखी जा सकती है.
पहले ही कीमत तय करें तब काम शुरू करवाएं
Phone रिपेयर शुरू होने से पहले Estimate लें. इसमें पार्ट की कीमत, लेबर चार्ज और दूसरे चार्ज अलग लिखे हों. यह भी पता कर लें कि फोन Phone के बाद कोई दूसरी खराबी मिले तो आपकी परमिशन के बिना नया काम शुरू नहीं होगा. बजट ज्यादा लग रहा हो तो दूसरी जगह से भी Estimate ले सकते हैं.
Phone दुकान पर जमा करते समय उसकी करंट कंडीशन की तस्वीरें लें और जमा करने की रसीद मांगें. रिपेयर पर कितनी वारंटी है, किन दिक्कतों में मिलेगी और दोबारा मेहनताना लगेगा या नहीं यह लिखवा लें.
फोन लेते समय कॉल करके आवाज सुनें, Camera चेक करें, Charging लगाएं और बदले गए पार्ट को चेक करें करें. बिल में दुकान की जानकारी, तारीख और किए गए काम का डिटेल्स देखें. कोई परेशानी दिखे तो तुरंत दुकानदार से पूछ लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
इन बातों का रखें ध्यान
पार्ट चेंज हो रहा है इस पर ही पूरा ध्यान न दें अपने Phone के Data को भी सिक्योर करने का जुगाड़ कर लें. Phone की जरूरी तस्वीरों, Contacts और Documents का Back up बना लें. रिपेयर के दौरान Reset करना पड़ सकता है. इसलिए Data पहले सेफ कर लेना जरूरी है. सपोर्टेड Samsung Galaxy फोन में Maintenance mode इस्तेमाल कर सकते हैं. यह रिपेयर के दौरान आपकी तस्वीरों, मैसेज और अकाउंट तक पहुंच रोकता है.
Phone दुकान पर देने से पहले देखें कि कंपनी का आधिकारिक सर्विस सेंटर चुन रहे हैं तो उसका पता ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें. Phone Warranty में हो तब भी हर Repair फ्री नहीं होती. टूटफूट जैसी दिक्कतों पर कंपनी की शर्तें लागू होती हैं. खर्च और कवरेज पहले ही चेक करें लें. नहीं तो फिर बाद में परेशानी होगी. इन बातों का ध्यान रखेंगे तो फ्राॅड से बचे रहेंगे.
यह भी पढ़ें: एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
