✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

PAN Card अप्लाई करते समय न करें ये बड़ी गलती, स्कैमर्स लगा सकते हैं लाखों का चूना!

अविनाश झा   |  05 Dec 2024 08:35 AM (IST)

Pan Card Scam: हाल ही में कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने परपोते के लिए ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का ट्राई किया, जिसके बाद उसके अकाउंट से 7.7 लाख रुपये कट गए.

PAN Card अप्लाई करते समय न करें ये बड़ी गलती, स्कैमर्स लगा सकते हैं लाखों का चूना!

PAN Card अप्लाई करते समय न करें ये बड़ी गलती

Pan Card Fraud: डिजिटल बदलाव के दौर में भारत में स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स आए दिन लोगों को लूटने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं. हाल ही में कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने परपोते के लिए ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का ट्राई किया, जिसके बाद उसके अकाउंट से 7.7 लाख रुपये कट गए. दरअसल, ये स्कैम तब हुआ जब शख्स अपने परपोते के लिए पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहा था. तभी उसे एक ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर मिला. उसने जब नंबर पर बात की तो सामने से दो लोगों ने उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंकिंग डिटेल्स मांगे.

बैंक अकाउंट से कट गए 7 लाख से ज्यादा रुपये पीड़ित ने असली कस्टमर केयर समझकर सभी डिटेल्स शेयर किए. इसके बाद स्कैमर्स ने पीड़ित के बैंक खातों तक पहुंचने के लिए इस जानकारी का फायदा उठाया. फिर दो बार में पीड़ित ने 1,40,071 रुपये और 6,30,071 रुपये गंवा दिए. शख्स का कुल  7.7 लाख रुपये का नुकसान था. धोखाधड़ी का एहसास होने पर शख्स ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की. इन बातों का ध्यान रखना जरूरी 1. किसी भी वेबसाइट या कस्टमर सर्विस नंबर्स की ऑथेंटिसिटी की पूरी तरह जांच कर लें. 2. न कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए NSDL या UTIITSL जैसे ऑफिशियल सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करें. 3. आधार या पैन कार्ड डिटेल्स और बैंकिंग क्रेडेंशियल जैसी जानकारी को किसी के साथ शेयर न करें. 4. कस्टमर सपोर्ट का दावा करने वाले कॉल्स या मैसेज से सावधान रहें. 5. शक की स्थिति में पुलिस या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर इसकी रिपोर्ट करें.

5. पासवर्ड, कार्ड पिन, CVV जैसी जानकारियां किसी के साथ भी शेयर न करें. 

6. ओटीपी वाले फर्जी मैसेज को पहचानें और उसे तुरंत ब्लॉक कर दें

ये भी पढ़ें-

हो गया कंफर्म! इस दिन Poco M7 Pro के साथ C75 5G होगा लॉन्च, जानें नए स्मार्टफोन में क्या मिलेगा खास?

Published at: 05 Dec 2024 08:35 AM (IST)
Tags:PAN CARDCyber FraudCyber ScamTech news hindi
  • हिंदी न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • PAN Card अप्लाई करते समय न करें ये बड़ी गलती, स्कैमर्स लगा सकते हैं लाखों का चूना!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.