Nothing AI Device : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यूज बढ़ने के साथ ही टेक कंपनियां अब ऐसे नए गैजेट्स तैयार करने में जुटी हैं, जो लोगों के तकनीक यूज करने का तरीका बदल सकें. इसी बीच Nothing भी एक नया प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है. अपने अनोखे डिजाइन वाले डिवाइस के लिए मशहूर यह कंपनी दिसंबर में अपना पहला AI डिवाइस लॉन्च करेगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं दी जाएगी. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने इसकी लॉन्चिंग का ऐलान करने के साथ ही डिवाइस की पहली झलक भी शेयर की है. दिसंबर में पेश होगा Nothing का पहला AI डिवाइस
Nothing के फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी दिसंबर में अपना पहला AI-native प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. यह कंपनी का इस साल आने वाला एक और नया प्रोडक्ट होगा. इससे पहले कंपनी ने सितंबर में कुछ ग्लोबल मार्केट में Nothing Headphone (1) Pro पेश किया था. कार्ल पेई ने बताया कि नया AI डिवाइस स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आएगा. उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें डिवाइस के गोल किनारे और टेक्सचर्ड फ्रेम दिखाई देते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका नाम या यह किस कैटेगरी का प्रोडक्ट होगा, इसकी जानकारी नहीं दी है.
ऐप या नई स्क्रीन नहीं होगा Nothing का नया प्रोडक्ट
पेई के मुताबिक, Nothing का नया AI प्रोडक्ट सिर्फ कोई ऐप या नई स्क्रीन वाला डिवाइस नहीं होगा. कंपनी इसे एक ऐसे टूल के रूप में पेश करना चाहती है, जिसे Nothing के खास डिजाइन, पर्सनैलिटी और बारीकियों का ध्यान रखकर तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें -Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
स्मार्टफोन के बाद अब AI डिवाइस पर नजर कार्ल पेई ने अपनी पोस्ट में कंज्यूमर टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप पर भी बात की. उनके मुताबिक, आज टेक इंडस्ट्री ऐसे अगले बड़े बदलाव ढूंढ रही है, जो स्मार्टफोन आने के बाद देखने को मिला था. उन्होंने कहा कि कंपनियां AI के लिए पेंडेंट, पिन, स्मार्ट ग्लास और AI असिस्टेंट जैसे कई तरह के डिवाइस के साथ प्रयोग कर रही हैं. इनका मकसद AI को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है.
स्मार्ट AI ग्लास भी बना रही है कंपनी?
कुछ हफ्ते पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nothing दो तरह के AI स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है. इनमें से एक मॉडल कैमरे के साथ और दूसरा बिना कैमरे के आ सकता है. इन दोनों में म्यूजिक सुनने, ऑडियोबुक चलाने, फोन कॉल करने और AI चैटबॉट से बातचीत करने जैसे फीचर्स मिलने की बात कही गई थी. कैमरे वाले मॉडल में ChatGPT भी दिया जा सकता है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि कार्ल पेई ने जिस स्क्रीनलेस डिवाइस की झलक दिखाई है, वह इन्हीं स्मार्ट ग्लास में से एक है या कंपनी किसी बिल्कुल नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें -Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
