आज सोशल मीडिया पर क्या देखना है, किसकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और कौन-सा वीडियो वायरल होगा? इसका फैसला काफी हद तक एल्गोरिदम करते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब इंटरनेट पर दोस्त बनाना, स्कूल-कॉलेज के साथियों से दोबारा जुड़ना और अपनी पसंद के लोगों के साथ बातचीत करना ही सोशल नेटवर्किंग का सबसे बड़ा हिस्सा था. उस दौर में Orkut युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. अब Orkut के फाउंडर Orkut Buyukkokten ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करना चाहते हैं, जहां लाइक्स और एल्गोरिदम की जगह लोगों के बीच सच्ची दोस्ती और जुड़ाव पर ज्यादा ध्यान दिया जाए. 

Continues below advertisement

 क्या Orkut की हो सकती है वापसी?

Orkut की वेबसाइट orkut.com पर लोगों को जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है. इसमें उन लोगों से सपोर्ट मांगा जा रहा है, जो एक ऐसे सोशल नेटवर्क की वापसी चाहते हैं, जहां असली लोग जुड़ें और बातचीत में अपनापन हो. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पहल के सपोर्ट में 115 देशों के 2.60 लाख से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं, हालांकि अभी इसे Orkut के नए प्लेटफॉर्म की आधिकारिक लॉन्चिंग नहीं माना जा सकता है, फिलहाल वेबसाइट पर लोगों को इस अभियान से जुड़ने और अपना सपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा जा रहा है. 

Continues below advertisement

AI कंटेंट और एल्गोरिदम पर क्यों उठाए सवाल?

Orkut के फाउंडर के मुताबिक, सोशल मीडिया अब लोगों को जोड़ने की जगह उन्हें ज्यादा देर तक ऐप पर बिजी रखने और विज्ञापनों के जरिए कमाई करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. उन्होंने कहा कि AI से बनने वाली पोस्ट, डीपफेक वीडियो, बॉट्स और अपने आप काम करने वाले AI एजेंट्स सोशल मीडिया को तेजी से बदल रहे हैं. उनके अनुसार, AI भले ही नया कंटेंट बना सकता है, लेकिन इंसानों के बीच दोस्ती और आपसी जुड़ाव की जगह नहीं ले सकता है.  यह भी पढ़ें -Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

भारत में क्यों लोकप्रिय था Orkut?

साल 2006 के आसपास भारत में Orkut की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी. इस प्लेटफॉर्म पर लोग पुराने दोस्तों से जुड़ते थे और क्रिकेट, बॉलीवुड, खेलों सहित अपनी पसंद के विषयों पर कम्युनिटी बनाते थे. इसके स्क्रैप्स, टेस्टिमोनियल्स और पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल जैसे फीचर्स ऑनलाइन बातचीत को अलग अंदाज देते थे. 24 जनवरी 2004 को शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म ने भारत और ब्राजील में बड़ी संख्या में यूजर्स जुटाए. वहीं बाद में Facebook से बढ़ते कॉम्पीटिशन के बीच इसकी लोकप्रियता कम होने लगी. Google ने 2014 में इसे बंद करने की घोषणा की और 30 सितंबर 2014 को Orkut पूरी तरह बंद हो गया. 

क्या पुराने Orkut जैसा एक्सपीरियंस फिर मिलेगा?

साल 2022 में Orkut की वेबसाइट दोबारा एक्टिव हुई थी, जिससे इसकी वापसी को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं. अब 2026 में Orkut के फाउंडर एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश में जुटे हैं, जहां दोस्ती, भरोसे और सही बातचीत को प्रेफरेंस मिले, हालांकि नए प्लेटफॉर्म की लॉन्च डेट या उसके फीचर्स को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें -घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान