नईदिल्ली: भारत में हाल ही में iQOO 3 स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जोकि एक 5G स्मार्टफोन है. 19 से 22 मार्च तक Flipkart’s Big Shopping Days Sale शुरू होने जा रही है. Flipkart के प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल 18 मार्च को रात 8 बजे शुरू कर दी जायेगी बाकी अन्य ग्राहकों के लिए यह सेल 19 मार्च से शुरू होगी.
iQOO 3स्मार्टफोनपरडिस्काउंटऔरऑफर्सकीबहार
19 से 22 मार्च तक Flipkart पर लगने वाली इस सेल में 5G स्मार्टफोन iQOO 3 पर कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे. SBI कार्ड ग्राहकों के लिए 6,500 का डिस्काउंट मिलेगा. पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 5000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं. SBI Credit Cards पर इंस्टेंट 1,500 का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा No cost EMI की सुविधा मिलगी.
कीमत
iQOO 3 को तीन वेरिएंट्स में है. इसके 8GB+128GB 4G वर्जन की कीमत 36,990 रुपये रखी गई है जबकि 8GB+256GB 4G वर्जन की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है. इसके 12GB+256GB 5G वर्जन की कीमत 44,990 रुपये रखी है. यह फोन क्वांटम सिल्वर, वॉलकेनो ऑरेंज और टॉरनेडो ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
अमोलेडडिस्प्ले
नए iQOO 3 में 6.44 इंच का E3 सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया है, जोकि HDR 10+ स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन के सपोर्ट के साथ है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. ग्राफिक्स के लिए इसमें adreno 650GPU लगा है.
बेस्टकैमरास्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा+ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस+13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस +2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. वीडियो मेकिंग के लिहाज से यह एक बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन कहा जा सकता है.
55W फास्टसुपरफास्टचार्जिंगकेसाथ
इस फ़ोन 4440 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 55W फास्ट सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G, 5G, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-C जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें
Telefunken ने भारत में लॉन्च किये ब्लूटूथ स्मार्ट टीवी की नई रेंज, जानें कीमत
