iPhone 18 Pro Models: ऐप्पल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro Max और 18 Pro लॉन्च करेगी. पिछले साल की तरह अगर आप इस बार भी डिजाइन चेंज की उम्मीद लगाकर बैठे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. ताजा रिपोर्ट्स से पता चला है कि ऐप्पल इस बार अपने प्रो मॉडल्स के डिजाइन में ज्यादा बदलाव करने वाली नहीं है. छोटे डायनामिक आईलैंड और नए कलर ऑप्शन के अलावा iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के डिजाइन में कोई और बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होगा और नए प्रो मॉडल्स किन कलर ऑप्शंस में आ सकते हैं.

Continues below advertisement

iPhone 18 Pro Models का डिजाइन रहेगा सेम

चाइनीज लीकर Fixed Focus Digital का दावा है कि ऐप्पल इस बार डिजाइन चेंज करने के लिए तैयार नहीं है. प्रो मॉडल्स में सबसे बड़े बदलाव के तौर पर नए कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं. लीकर का दावा है कि ऐप्पल कर्व्ड डिजाइन और अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले एंड्रॉयड फीचर्स को आईफोन में नहीं देना चाहती. इसके चलते iPhone 18 Pro मॉडल्स को मौजूदा iPhone 17 Pro वाला डिजाइन ही दिया जाएगा. फोन के लुक की बात करें तो बॉर्डर और बैजल्स भी सेम ही रहने की उम्मीद है.

Continues below advertisement

क्या iPhone 18 Pro Models को मिलेगा कॉस्मिक ऑरेंज कलर?

ताजा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अपकमिंग Pro Models को कॉस्मिक ऑरेंज कलर में लॉन्च किया जा सकता है. iPhone 17 Pro Models पर इसकी कामयाबी के बाद कंपनी इसे अपकमिंग सीरीज में भी कंटिन्यू कर सकती है. इससे पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अपकमिंग सीरीज के लिए ऐप्पल रेड वाइन, कॉफी ब्राउन और पर्पल शेड को टेस्ट कर रही है. रेड वाइन को कंपनी ने फाइनल कर लिया है. ऐप्पल ने पिछले साल पहली बार अपने प्रो मॉडल्स को ग्रे या ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च नहीं किया था. यह सिलसिला इस साल भी जारी रह सकता है. 

इन अपग्रेड्स के साथ आएंगे 18 Pro Models

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में ऐप्पल 2nm प्रोसेस पर बना नया प्रोसेसर, वेरिएबल अपर्चर के साथ मेन कैमरा और प्रो मैक्स मॉडल में अपनी अब तक की सबसे बैटरी समेत कई बड़ी अपग्रेड दे सकती है. इनमें डायनामिक आईलैंड का साइज भी छोटा होगा. इसके लिए फेसआईडी के कुछ कंपोनेंट को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जाएगा. बाकी डिजाइन लगभग सेम ही रहेगा.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भी हो सकती है चैटिंग, बस करना होगा यह काम