आज की डिजिटल दुनिया में जेब में कैश रखने की जरूरत काफी कम हो गई है. ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर दुकानों पर पेमेंट तक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आम हो चुका है. बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर कई बार डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर्स भी मिलते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल और बढ़ा है, लेकिन अगर यही कार्ड कहीं गिर जाए या चोरी हो जाए, तो लापरवाही भारी पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी काम कार्ड को जल्द से जल्द ब्लॉक करना है. इसके लिए बैंक की ब्रांच जाने का इंतजार जरूरी नहीं है. मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और SMS जैसे ऑप्शनों से भी कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है. 

Continues below advertisement

मोबाइल बैंकिंग ऐप से ऐसे करें कार्ड ब्लॉक

1. मोबाइल बैंकिंग ऐप से कार्ड ब्लॉक करने के लिए अपने बैंक का मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलकर लॉगिन करें. 

Continues below advertisement

2. कार्ड सेक्शन में जाएं, जहां आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड दिखाई देंगे. 

3. कार्ड के आखिरी चार अंकों से सही कार्ड पहचान कर उसे चुनें. 

4. अब Manage या Support जैसे ऑप्शन पर जाएं. 

5. यहां Disable Card, Permanent Block and Reissue या Raise Dispute जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. 

6. कार्ड खोने या चोरी होने पर Permanent Block and Reissue ऑप्शन चुनें. 

7. स्क्रीन पर दिए निर्देशों को पूरा करके ब्लॉक करने की पुष्टि करें. कार्ड ब्लॉक होने के बाद बैंक SMS या ईमेल के जरिए इसकी जानकारी भेज सकता है. 

इंटरनेट बैंकिंग से भी कर सकते हैं ब्लॉक

अगर मोबाइल ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो बैंक की इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट से भी कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है. इसके लिए पहले बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट खोलकर लॉगिन करें. इसके बाद Cards सेक्शन में जाकर उस डेबिट या क्रेडिट कार्ड को चुनें जिसे ब्लॉक करना है. Manage Cards या Support ऑप्शन में Permanent Block का ऑप्शन चुनें. बैंक अगर कार्ड ब्लॉक करने की वजह पूछता है, तो उसे चुनकर प्रक्रिया पूरी करें. इसके बाद बैंक कार्ड ब्लॉक होने की जानकारी दे सकता है. 

यह भी पढ़ें -Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स

SMS से कार्ड ब्लॉक करने का ऑप्शन

कुछ बैंक SMS के जरिए भी कार्ड को स्थायी रूप से ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर दिए गए सही SMS फॉर्मेट और नंबर की जानकारी देखें. इसके बाद फोन के मैसेज ऐप में बैंक के बताए फॉर्मेट के अनुसार कार्ड के आखिरी चार नंबर डालकर तय नंबर पर SMS भेजें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक की तरफ से कार्ड ब्लॉक होने की पुष्टि वाला SMS मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें -PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस