घर में कपड़े धोते समय अक्सर एक परेशानी सामने आती है. डेली के कपड़ों के साथ बच्चों के कपड़े, इनरवियर और नाजुक फैब्रिक को अलग-अलग धोना पड़ता है. ऐसे में एक के बाद एक वॉशिंग साइकल चलाने में समय लगता है. इसी काम को आसान बनाने के लिए Haier ने भारत में अपनी नई M3 सीरीज वॉशिंग मशीन पेश की है.

Continues below advertisement

इसकी खासियत यह है कि इसमें एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इस डिजाइन की मदद से तीन तरह के कपड़ों को एक ही समय पर अलग-अलग धोया जा सकता है. इसमें AI आधारित वॉशिंग फीचर्स भी मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन में क्या है खास?

Continues below advertisement

Haier M3 सीरीज को कंपनी ने नोएडा में आयोजित Elevate With Haier इवेंट में पेश किया. यह पूरी तरह ऑटोमैटिक फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन है, जिसकी कुल क्षमता 12 किलोग्राम है. इसमें नीचे की तरफ10 किलोग्राम का मुख्य ड्रम और ऊपर दो छोटे ड्रम दिए गए हैं, जिनमें से हर एक की क्षमता 1 किलोग्राम है.

इस डिजाइन के जरिए सामान्य कपड़ों को मुख्य ड्रम में धोया जा सकता है, जबकि बच्चों के कपड़े, इनरवियर, स्पोर्ट्स वियर और नाजुक कपड़ों को छोटे ड्रम में अलग से साफ किया जा सकता है. तीनों ड्रम एक साथ काम कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग कपड़ों के लिए बार-बार वॉशिंग साइकल चलाने की जरूरत कम हो सकती है. 

AI फीचर्स से आसान होगी कपड़ों की धुलाई

इस वॉशिंग मशीन में AI Wash फीचर दिया गया है, जो कपड़ों के लोड के हिसाब से सही वॉशिंग प्रोग्राम चुनने में मदद करता है. वहीं Smart Dose तकनीक जरूरत के मुताबिक डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर अपने आप डालती है. इसमें Essence Wash फीचर भी है, जो कपड़ों पर इस्तेमाल करने से पहले डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह मिलाता है. कंपनी के मुताबिक, मशीन एक वॉशिंग लोड को 39 मिनट में पूरा कर सकती है और कुछ तय परिस्थितियों में धुलाई का समय 37 प्रतिशत तक कम कर सकती है. इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे स्मार्टफोन ऐप के जरिए वॉशिंग साइकल को कंट्रोल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें -इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

Haier M3 वॉशिंग मशीन की कीमत कितनी है?

Haier M3 सीरीज वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 1,34,990 रुपये है. इसे Haier के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. मशीन के साथ चार साल की वारंटी और मोटर पर 12 साल की वारंटी दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें -Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह