गेमिंग की दुनिया में Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. इस गेम को लेकर अब तक कई तरह की जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन PC पर खेलने वाले गेमर्स के लिए इसकी रिलीज से जुड़ी तस्वीर साफ नहीं हुई है. Rockstar Games ने अभी तक PC वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हालांकि एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 2027 की शुरुआत में PC यूजर्स के लिए भी इस गेम को पेश कर सकती है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो PC गेमर्स को कंसोल लॉन्च के बाद ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. तो आइए जानते हैं कि नई रिपोर्ट में GTA 6 की PC रिलीज को लेकर क्या कहा गया है.
GTA 6 की PC रिलीज को लेकर आई नई रिपोर्ट
GamesBeat रिपोर्ट के मुताबिक, Rockstar Games Grand Theft Auto 6 को 2027 की पहली तिमाही में PC पर लॉन्च करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट में गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े चार ऐसे लोगों का हवाला दिया गया है, जिन्हें कंपनी की योजनाओं की जानकारी है. इसके अनुसार, PC वर्जन मार्च 2027 के खत्म होने से पहले जारी किया जा सकता है, हालांकि Rockstar Games ने अभी तक रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल यह जानकारी सिर्फ एक रिपोर्ट में सामने आई है, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
पहले कंसोल पर आएगा GTA 6
Rockstar Games ने GTA 6 की शुरुआती रिलीज के लिए PlayStation 5 और Xbox Series S-X को चुना है. गेम इन कंसोल पर 19 नवंबर को लॉन्च होने वाला है. रिपोर्ट में बताई गई PC रिलीज की समयसीमा के हिसाब से कंप्यूटर पर खेलने वाले यूजर्स को कंसोल लॉन्च के कुछ महीने बाद ही गेम मिल सकता है.यह कंपनी के पुराने रिलीज पैटर्न से अलग होगा. आमतौर पर Rockstar अपने गेम कंसोल पर लॉन्च करने के कम से कम एक साल बाद PC पर लाती रही है.
यह भी पढ़ें -सिर्फ तेज आवाज नहीं, क्लियर साउंड! दिवाली पार्टी के लिए देखें ये डिवाइस
GTA 6 की PC रिलीज पुराने गेम्स से कैसे अलग? Rockstar के पिछले गेम्स की रिलीज टाइमलाइन देखें, तो GTA 6 का संभावित PC लॉन्च काफी जल्दी हो सकता है. Grand Theft Auto 5 साल 2013 में PS3 और Xbox 360 पर आया था, जबकि इसका PC वर्जन 2015 में जारी हुआ. कंप्यूटर पर गेम खेलने वालों को करीब दो साल इंतजार करना पड़ा था. वहीं Red Dead Redemption 2 को 2018 में PS4 और Xbox One के लिए लॉन्च किया गया था. इसका PC वर्जन 2019 में आया.
यह भी पढ़ें -बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
