LPG Booking Scam: पिछले कुछ दिनों से जारी LPG सिलेंडर की शॉर्टेज के बीच साइबर स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं. LPG सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर स्कैमर्स लोगों को टारगेट कर उनकी पर्सनल डिटेल्स चुरा रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि पैनिक मैसेज के माध्यम से स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. इससे सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि LPG Booking Scam में किन-किन तरीकों से लोगों को फंसाया जा रहा है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए.
LPG Booking Scam को लेकर वार्निंग जारी
इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) की तरफ से LPG Booking Scam को लेकर वार्निंग दी गई है. इसमें कहा गया है कि अर्जेंट बुकिंग, डिस्काउंट ऑफर या पैनिक मैसेज के जरिए स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. फेक लिंक्स, ऐप्स और QR कोड के जरिए पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स ली जा रही हैं.
कैसे हो रहा LPG Booking Scam?
वार्निंग में कहा गया है कि स्कैमर्स LPG शॉर्टेज का डर दिखाकर फेक बुकिंग लिंक्स भेजते हैं. SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया Ads के जरिए यूजर को टारगेट किया जा रहा है. फिर फर्जी वेबसाइट, ऐप्स और QR कोड के जरिए पेमेंट और पर्सनल डेटा लिया जा रहा है.
LPG Booking Scam से बचाव का तरीका क्या है?
- सरकार ने सलाह दी है कि LPG बुकिंग हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही करें.
- अनजान लिंक, APK फाइल्स और QR कोड से दूर रहें.
- OTP, पिन नंबर और बैंक डिटेल्स कभी शेयर न करें.
- अर्जेंसी क्रिएट करने वाले मैसेज पर भरोसा न करें.
काफी दिनों से चल रहे हैं ऐसे स्कैम
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से LPG सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे LPG सिलेंडर की शॉर्टेज हो गई है. कई शहरों में सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है. इस क्राइसिस का फायदा उठाने के लिए स्कैमर्स एक्टिव हो गए हैं. वो लोगों के पास 'पेमेंट करते ही LPG डिलीवरी' पाएं जैसे मैसेज भेज रहे हैं. इस तरह के स्कैम में पहले लोगों से पेमेंट ले ली जाती है और फिर उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा. इसे देखते हुए LPG सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी लोगों को अलर्ट किया था. इन कंपनियों का कहना था कि यूजर्स को केवल ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप्स से ही बुकिंग करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-
Iran War के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी पर मंडरा रहा खतरा, भारत ने शुरू कर दी तैयारी
