Google Vids: टेक दिग्गज Google ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म Google Vids को अब हर उस यूजर के लिए खोल दिया है जिसके पास Google अकाउंट है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है. अब कोई भी यूजर आसानी से हाई-क्वालिटी वीडियो बना सकता है वो भी बिना किसी प्रोफेशनल स्किल के.

Continues below advertisement

AI की मदद से वीडियो बनाना हुआ बेहद आसान

इस प्लेटफॉर्म में नया Veo 3.1 मॉडल जोड़ा गया है जिसकी मदद से आप सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर या फोटो अपलोड करके वीडियो क्लिप तैयार कर सकते हैं. यानी अब आपको घंटों एडिटिंग करने की जरूरत नहीं बस अपनी कल्पना लिखिए और वीडियो तैयार.

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो YouTube Shorts या Instagram Reels बनाते हैं या फिर अपने छोटे बिजनेस का प्रमोशन करना चाहते हैं. हर महीने यूजर्स को 10 फ्री वीडियो बनाने की सुविधा भी दी जा रही है.

Continues below advertisement

म्यूजिक भी मिलेगा AI से

वीडियो के साथ सही म्यूजिक जोड़ना अब और आसान हो गया है. Lyria 3 की मदद से आप अपने वीडियो के हिसाब से खुद का म्यूजिक तैयार कर सकते हैं. चाहे दिवाली का ग्रीटिंग वीडियो हो, ट्रैवल व्लॉग या प्रोडक्ट प्रमोशन हर तरह के कंटेंट के लिए सही बैकग्राउंड म्यूजिक बनाया जा सकता है.

सबसे बड़ी राहत यह है कि अब आपको रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक ढूंढने या कॉपीराइट की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वीडियो की लंबाई भी आप 30 सेकंड से लेकर 3 मिनट तक सेट कर सकते हैं.

बिना कैमरे के बनाएं प्रोफेशनल वीडियो

इस प्लेटफॉर्म में अब AI अवतार का फीचर भी शामिल कर दिया गया है. ये डिजिटल कैरेक्टर आपकी जगह स्क्रीन पर बोल सकते हैं, चीज़ों को समझा सकते हैं और इंटरैक्ट भी कर सकते हैं. आप इनके लुक, बैकग्राउंड और स्टाइल को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कैमरे के सामने नहीं आना चाहते लेकिन ट्यूटोरियल या जानकारी देने वाले वीडियो बनाना चाहते हैं.

रिकॉर्डिंग और शेयरिंग भी बनी आसान

वीडियो बनाने के अलावा रिकॉर्डिंग का काम भी अब आसान हो गया है. Google Chrome एक्सटेंशन की मदद से आप सीधे अपने ब्राउजर में स्क्रीन और वेबकैम रिकॉर्ड कर सकते हैं. वीडियो तैयार होने के बाद आप उसे सीधे YouTube पर शेयर कर सकते हैं बिना डाउनलोड किए. साथ ही, वीडियो तब तक प्राइवेट रहता है जब तक आप उसे पब्लिक नहीं करना चाहते.

भारत के लिए क्यों है यह खास?

भारत में वीडियो कंटेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और छोटे बिजनेस मालिक हर कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है. ऐसे में Google Vids एक ऐसा टूल बनकर सामने आया है जो महंगे सॉफ्टवेयर और जटिल एडिटिंग की जरूरत को खत्म करता है. अब चाहे आप यूट्यूबर हों, फ्रीलांसर, डिज़ाइनर या स्टूडेंट यह प्लेटफॉर्म आपको बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के प्रोफेशनल वीडियो बनाने की सुविधा देता है.

यह भी पढ़ें:

बच्चों पर फोन के नुकसान से दुनिया परेशान, आधे से ज्यादा देशों के स्कूलों में लगा बैन