नई दिल्लीः जियो अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर नए ऑफर लेकर आया है. जियो ने जियोफुटबॉल ऑफ़र का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत नए स्मार्टफोन्स पर 2200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. मार्केट में बेचे जाने वाले सभी नए स्मार्टफोन जो जियो नेटवर्क से जुड़ेंगे उन सभी के लिए जियो ने जियोफुटबॉल ऑफ़र की घोषणा की गई है.

क्या है जियोफुटबॉल ऑफर?

  • जियोफुटबॉल ऑफ़र में जियो नेटवर्क से जुड़ने वाले सभी नए स्मार्टफ़ोन पर 2,200 रु का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा.
  • 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च 2018 तक ग्राहक जब नए स्मार्टफोन पर पहली बार 198/299 का रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें 50 रुपये के 44 वाउचर MyJio खाते में दिए जाएंगे.
  • ये वाउचर Myjio पर अगले 198/299 रुपये के रिचार्ज पर रिडीम किए जा सकते हैं.
  • जियोफुटबॉल ऑफ़र मौजूदा और नए दोनों तरह के जियो ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने पर काम करेगा.
  • ऑफ़र 15 फरवरी, 2018 को या उसके बाद पहली बार जियो नेटवर्क पर सक्रिय लगभग सभी स्मार्टफोनों (लिस्ट में शामिल) के लिए मान्य होगा और साथ ही 198/299 के पहले रिचार्ज को 31 मार्च 2018 को या उससे पहले किया जाना जरूरी है.

 इन नए स्मार्टफोन्स पर मिलेगा ऑफर

LYF

Samsung

Xiaomi

Motorola

Micromax

Huawei

Nokia

10.or

Blackberry

Asus

Panasonic

LG

Intex

Alcatel

Comio

Jivi

Celkon

Swipe

Ziox

Zen

iVoomi

Centri