नई दिल्ली: अपने अकाउंट को सेफ और हैक होने से बचाने के लिए हम न जाने कितने तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसमें कुछ पासवर्ड ऐसे भी होते हैं जो काफी कॉमन होते हैं जैसे 123456. हाल ही में एक हैकिंग को देखते हुए एडिडास ने अपने लाखों ग्राहकों को डेटा ब्रिच को लेकर चेताया था. एथलेटिक वियर कंपनी ने कहा था एक अनजान पार्टी उनकी वेबसाइट से ग्राहकों का डेटा निकाल रही है. एडिडास जैसी बड़ी कंपनियां अगर हैक हो सकती हैं तो हम सोच सकते हैं कि हमारा बैंक अकाउंट, लैपटॉप और मोबाइल फोन कितना सेफ है.
ऑनलाइन पर जैसे जैसे लोगों की तादाद बढ़ रही है साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिक्योरिटी मेकेनिज्म को लेकर भी काफी मुश्किलें आ रही हैं. हालांकि इसके लिए यूजर जहां एंटी वायरस का सहारा लेते हैं तो वहीं अपने पासवर्ड को भी बार बार बदलते रहते हैं जिससे उनका अकाउंट सेफ रहे.
लेकिन पासवर्ड बदलने और नया पासवर्ड डालने के चक्कर में यूजर कई गलतियां कर देते है जिससे उनके अकाउंट के हैक होने की उम्मीदें और बढ़ जाती है. वहीं यूजर के लिए सबसे खराब चीज वो होती है जब वो एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल कई जगह और कई बार करते हैं.
स्प्लैशडेटा, स्प्लैश आईडी पासवर्ड मैनेजर है जिसने इस साल 100 ऐसे सामान्य पासवर्ड की लिस्ट जारी की है जिसका इस्तेमाल एक व्यक्ति सबसे ज्यादा करता है. कंपनी ने कई लाखों पासवर्ड के बारे में खुलासा किया जो पब्लिक डोमेन में लीक हो चुके हैं और जो पहले से ही हैकर्स के पास हैं. हमारे पास ऐसी ही एक लिस्ट है जिसकी मदद से आप ये चेक कर सकते हैं कि क्या आपका भी पासवर्ड पब्लिक डोमेन में लीक हुआ है. तो अगर इस लिस्ट में आपका भी पासवर्ड है तो तुरंत जाकर अपना पासवर्ड बदलें. तो चलिए नजर डालते हैं साल 2017 के सबसे खराब पासवर्ड्स पर.
123456password12345678qwerty12345123456789letmein1234567footballiloveyouadminwelcomemonkeyloginabc123starwars123123dragonpasswOrdmasterhellofreedomwhateverqazwsxtustno1654321jordon23harleypassword11234robertmatthewjordanasshole danielandriewlakersandreabusterjoshua1qaz2wsx12341234ferraricheesecomputercorvetteblahblahgeorgemercedes121212maverickfuckyounicolehuntersunshinetigger1989merlinrangersolobananachelseasummer19901991phoenixamandacookieashleybanditkilleraaaaaapepperjessicazaq1zaq1jennifertesthockeydallaspasswormichelleadmin123pussypassasdfwilliamsoccerlondon1q2w3e1992bitememaggiequertyrangerscharliemartingingergolferyankees
