नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की सैलरी में इस साल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की सैलरी पिछले 10 सालों से बढ़ी नहीं है. इस साल भी उनका पैकेज 15 करोड़ है. कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है और इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश अंबानी ने खुद अपनी सैलरी ज्यादा ना करने का फैसला लिया है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सैलरी तमाम भत्तों के साथ कुल 15 करोड़ रुपये है जो साल 2008-09 से बढ़ी नहीं है. मुकेश अंबानी के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन कंपनी के बाकी अधिकारी पूर्ण कालिक निदेशक और उनके कज़िन निखिल और हितल मेसवानी की सैलरी में 31 मार्च 2018 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. निखिल आर मेसवानी और हितल आर मेसवानी की सैलरी साल 2017-18 में बढ़कर 19.99 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, ये साल 2016-17 में 16.85 करोड़ रुपये के स्तर पर रही. अंबानी को फाइनेंशियल ईयर 2008-09 से करीब 24 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिलता था. लेकिन उन्होंने ये पैकेज घटाकर 15 करोड़ कर दी. फाइनेंशियल ईयर 2017-18 में मुकेश अंबानी के पैकेज में 4.48 करोड़ रुपये वेतन और भत्ता शामिल है. इस दौरान उनके कमीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 9.53 करोड़ रुपये पर ही बना हुआ है. मुकेश अंबानी 40.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. मार्च 2018 में जारी फोर्ब्स की दुनियाभर में सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका स्थान 19वां है. इससे पहले वह 2017 की लिस्ट में 33वें नंबर पर थे.- होम
- इंडिया
- विश्व
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- बिहार
- दिल्ली NCR
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पंजाब
- झारखंड
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- बॉलीवुड
- ओटीटी
- टेलीविजन
- तमिल सिनेमा
- भोजपुरी सिनेमा
- मूवी रिव्यू
- रीजनल सिनेमा
- क्रिकेट
- आईपीएल
- कबड्डी
- हॉकी
- WWE
- ओलिंपिक
- धर्म
- राशिफल
- अंक ज्योतिष
- वास्तु शास्त्र
- ग्रह गोचर
- एस्ट्रो स्पेशल
- बिजनेस
- हेल्थ
- रिलेशनशिप
- ट्रैवल
- फ़ूड
- पैरेंटिंग
- फैशन
- होम टिप्स
- GK
- टेक
- ट्रेंडिंग
- शिक्षा
- ऑटो
