By: एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 16 Nov 2016 05:25 PM (IST)
नई दिल्लीः वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 3T लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन वनप्लस का सक्सेसर है. नए स्मार्टफोन में वनप्लस ने अपडेटेड प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा दिया है. इस नए डिवाइस की कीमत 439 डॉलर ( लगभग 29,000 रुपये ) है. ये नया डिवाइस इस वक्त भारत में नहीं लिस्ट किया गया है और ना ही इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने आई है.
अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने बताया कि ये नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ आता है. इसके साथ ही वनप्लस 3T 128 जीबी मैमोरी के वैरिएंट में भी आता है.
इस स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसकी रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल दी गई है. साथ ही 6 जीबी की रैम दी गई है जो इस स्मार्टफोन को बेहतरीन बनाती है. ये फोन 64 जीबी और 128 जीबी दो मैमोरी वैरिएंट में सामने आएगा.
बात फोटोग्राफी फ्रंट की करें तो इसमें वनप्लस 3 की तरह 3T में भी Sony IMX 298 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी कैमरे में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है वनप्लस 3T में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये 4k रिकॉर्डुंग सपोर्ट करता है साथ ही इसमें इंटेलिजेंट पिक्सल टेक्नॉलजी दी गई है जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर देगा.
बैटरी की बात करें तो वनप्लस 3T में 3,400mAh की बैटरी दी गई है. जो वनप्लस 3 की बैटरी के मुकाबले ज्यादा है. ये फोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 30 मिनट तक चार्ज करने पर पुरे दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम, USB 2.0 टाइप-सी पोर्ट, 4G LTE, NFC, GPS जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. वनप्लवस 3T के होमबटन पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला