Free Fire India Features : मोबाइल गेमिंग की दुनिया में कुछ गेम ऐसे होते हैं, जिनकी वापसी का इंतजार लंबे समय तक किया जाता है. Free Fire भी ऐसा ही एक गेम है. साल 2022 में भारत में बैन होने के बाद अब इस गेम ने नए अंदाज में वापसी की है. 28 अक्टूबर 2026 को Free Fire India को दोबारा लॉन्च किया गया है.
Garena का यह गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसका मुकाबला भारत में Battlegrounds Mobile India (BGMI) से है. तो आइए जानते हैं नए Free Fire India में कितने कैरेक्टर हैं, इसका डाउनलोड साइज कितना है और गेम खेलने के लिए फोन में क्या होना चाहिए.
Free Fire India के लिए फोन में कितनी स्टोरेज जरूरी?
Free Fire India खेलने के लिए बहुत महंगे या हाई-एंड स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है, लेकिन फोन में कुछ जरूरी हार्डवेयर होना चाहिए. गेम को ठीक से चलाने के लिए कम से कम 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की जरूरत बताई गई है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 या इससे बेहतर चिपसेट साथ ही MediaTek Dimensity 6300 या उससे ऊपर का प्रोसेसर होना चाहिए. वहीं ग्राफिक्स के लिए Adreno 710 या इससे बेहतर GPU और Arm Mali-G57 MC2 या उससे ऊपर का GPU जरूरी है. इन स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन गेम को बेहतर तरीके से चलाने में मदद कर सकता है.
Free Fire India के फीचर्स
Free Fire India में खिलाड़ी अकेले या टीम बनाकर मुकाबला कर सकते हैं. इसके लिए बंदूक, ग्रेनेड, हेल्थ पैक और बूस्टर जैसे ऑप्शन मिलते हैं. खिलाड़ी अपने साथ पेट भी रख सकते हैं. हर पेट की अपनी खास क्षमता होती है. गेम में Archway, TV Tower, Funfair, Windmill, Delta Isle, The Hub, Waterfall, Riders Club, Aquarium, Bayside, Eco Drain, Studio और Bloomtown जैसे कई लोकेशन हैं. खिलाड़ी मैच शुरू होने पर अपनी पसंद की जगह पर उतर सकते हैं. इसमें मशीन गन, सबमशीन गन, राइफल, पिस्टल, शॉटगन, स्नाइपर, धनुष, प्रोजेक्टाइल और कई तरह के दूसरे हथियार शामिल हैं.
यह भी पढ़ें - Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
इसका डाउनलोड साइज कितना है?
Google Play Store पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Free Fire India का डाउनलोड साइज 392MB है. हालांकि, इंस्टॉल करने और गेम का पूरा डेटा आने के बाद फोन की इंटरनल स्टोरेज में इससे ज्यादा जगह इस्तेमाल हो सकती है. यह गेम Android 5.0 और इसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस पर काम करता है. इसे फ्री में डाउनलोड और खेल सकते हैं, लेकिन इसमें 9 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक के इन-ऐप परचेज मौजूद हैं.
Free Fire India में कितने कैरेक्टर हैं
Free Fire India में खिलाड़ियों को कुल 65 कैरेक्टर्स चुनने का ऑप्शन मिलता है. हर कैरेक्टर की अपनी अलग खासियत और स्पेशल एबिलिटी है. इनमें नया नाम Ray The Watchman भी शामिल है और उसकी खास क्षमता Bond of Eclipse है. इसके अलावा गेम में Morse, Nero, Rin, Oscar, Kassie, Kairos, Ryden, Ignis, Suzy, Sonia, Orion, Santino, Luna, Tatsuya, Alok, Chrono और Kelly समेत 64 दूसरे कैरेक्टर्स भी मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें -karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
