जब भी हम अपना पुराना Phone बदलकर कोई नया Phone खरीदने का सोचते हैं. तो सबसे पहले पुराने Phone को बेचने या Exchange करने का ख्याल आता है. नया फोन लेते वक्त पुराने Device से अच्छी खासी कीमत मिल जाती है, जिससे हमारा बजट भी काफी हद तक संभल जाता है. लेकिन अपना पुराना Phone किसी और को सौंपने से पहले लोग अक्सर जल्दबाजी में कुछ ऐसी बड़ी गलतियां कर बैठते हैं. जो बाद में भारी पड़ सकती हैं.
आपके पर्सनल Photo, Bank Details और Private Chats का गलत हाथों में जाना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए बिना सोचे-समझे फोन सीधे किसी को देने से बचना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 बेहद जरूरी और काम के स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें पुराना फोन बेचने से पहले पूरा करना आपके लिए जरूरी है. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी Digital प्राइवेसी को पूरी तरह Safe रख सकते हैं.
Data का Backup लेना है सबसे जरूरी
Phone बेचने से पहले सबसे पहला और जरूरी कदम यह है कि आप अपने Device में मौजूद हर जरूरी चीज का सही Backup ले लें. आपके फोन में Contact, जरूरी तस्वीरें, Video, WhatsApp Chat और Office के Documents जैसी अनगिनत चीजें होती हैं. जिनकी आपको बाद में जरूरत पड़ सकती है.
इसके लिए आप Google Drive, iCloud या किसी External Pen Drive का इस्तेमाल करके सारा Data सेफ जगह Transfer कर लें. एक बार Data पूरी तरह से दूसरी जगह Save हो जाए, तभी आगे की Process के बारे में सोचें. Backup लेने से यह फायदा होता है कि नया Phone आते ही आपका पुराना सारा जरूरी सामान वापस मिल जाता है.
सभी Accounts से Logout और Sync बंद करें
Data Backup लेने के बाद यह सुनिश्चित करना है कि आपके सभी Personal Accounts उस Phone से पूरी तरह Sign Out हो चुके हैं. अक्सर लोग सिर्फ Phone Reset कर देते हैं लेकिन Google Account, Apple ID , Social Media Profiles और Banking Apps का Connection Background में चालू रह जाता है. Settings में जाकर अपने Primary Google या iCloud Account को Manually Remove जरूर करें.
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो नए खरीदार को Phone चालू करते वक्त Activation Lock या FRP Lock की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा आपके Bank Apps और UPI सर्विसेज का Acess भी पूरी तरह से बंद होना चाहिए जिससे आपकी Financial Privacy पर कोई भी आंच न आ सके.
यह भी पढ़ें: कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
SIM Card और MicroSD Card निकालना न भूलें
Phone को पैक करके खरीदार को देने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपने अपना SIM Card और Memory Card डिवाइस से बाहर निकाल लिया है या नहीं. क
जिससे बाद में Number का गलत इस्तेमाल होने या Bank Fraud होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा अगर आपके फोन में कोई External MicroSD Card डला हुआ है, जिसमें आपकी पर्सनल फिल्में, गाने या तस्वीरें सेव हैं, तो उसे भी तुरंत बाहर निकाल लें. इसलिए इस स्टेप को कभी भी नजरअंदाज न करें.
Phone को पूरी तरह से Factory Reset करें
इन सारे कामों को पूरा करने के बाद अब बारी आती है Phone को पूरी तरह से साफ करने की जिसे तकनीकी भाषा में Factory Reset कहा जाता है. Phone की सेटिंग्स में जाकर Erase All Data या Factory Reset के ऑप्शन को चुनें और अपना स्क्रीन लॉक Password डालकर इसे प्रोसेस होने दें. ऐसा करने से आपके फोन की Internal Storage में रखा एक-एक Data, Apps और Cache File हमेशा के लिए डिलीट हो जाती है और Phone बिल्कुल वैसा ही हो जाता है जैसा आप डिब्बा बंद नया खरीद कर लाए थे.
यह भी पढ़ें: घर के पुराने फोन को बना सकते हैं कार का डैशकैम, जानें तरीका
सभी Accessories ढूंढ कर रख लें
Phone के अंदरूनी Data को सुरक्षित करने के बाद अब बारी आती है उसके बाहरी लुक को थोड़ा चमकाने और जरूरी सामान इकट्ठा करने की. जिस डिब्बे में Phone आया था उसे ढूंढकर निकाल लें और साथ में उसका Original Charger, Bill और Data Cable भी एक जगह रख लें. पूरा सामान साथ देने से खरीदार को भी भरोसा होता है और आपको अपने पुराने फोन की कीमत भी बहुत अच्छी मिल जाती है.
