Ranveer Swag Crate in BGMI: प्लेयर्स के इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए BGMI समय समय पर नए क्रेड ऐड करता रहता है. इसी कड़ी में अब उसने Ranveer Swag Crate को ऐड किया है. इसमें स्पेशल कैरेक्टर और वॉइस पैक रिवॉर्ड भी दिए जा रहे हैं. साथ ही साथ इसमें थीम्ड आइटम्स भी मिल रही हैं. बता दें कि इस क्रेट को गेम में 3.2 अपडेट के तहत जोड़ा गया है. इसके लिए डेवलेपर ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ करार किया था.
बीजीएमआई (BGMI) में रणवीर स्वैग क्रेट गेमर्स के लिए एक्टिव है, जो अगले 30 दिनों के लिए एक्टिव रहेगा. इस क्रेट में Ranveer Singh थीम आइटम गिफ्ट के तौर पर दिए जा रहे हैं. इसमें RS Dark Stealth और RS Swaggy Baba नाम के दो कैरेक्टर के जरिए खेलना का मौका मिलेगा. इस क्रेट में स्पेशल वॉइस पैक और रणवीर सिंह इस्पायर्ड आइटम्स भी मिल रहे हैं.
ट्राई करें ये कैरेक्टर
Stealth Cloud Stun Grenade SkinRS Fury M249 Upgradable skinRS Pan-ChoRS Swaggy BuggyRs Dhamaka Grenade skinRS Swagster HelmetRS Swagster Backpack SkinOutfits: Regal RS, Royal BabaRS Swagster Parachute skinSwag TeddySwagster Emotes: Groove, Sway, Tathad, Twirl
खर्च करने पड़ेंगे इन-गेम करेंसी
बता दें कि अगर आप इस क्रेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इन-गेम करेंसी UC को खर्च करना पड़ेगाय साथ ही साथ इसमें एक बार स्पिन करने पर 40UC और 10 बार स्पिन करने पर 360UC खर्च करना है. क्रेट का एक्सेस पाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
कैसे पाएं क्रेट का एक्सेस?
1. अपने स्मार्टफोन में BGMI ओपन करें.2. होम स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में बने क्रेट बटन पर क्लिक करें.3. यहां आपको Ranveer Swag Crate मिलेगा.4. क्रेट पर क्लिक करने के बाद आपको शानदार रिवॉर्ड मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
अमेज़न का गजब जुगाड़: पुराना टीवी भी बन जाएगा स्मार्ट, जिसमें चलेंगे 12,000 से भी ज्यादा ऐप्स
