Apple ने अपने रिटेल स्टोर्स में नया स्कैनिंग सिस्टम शुरू किया है, जिससे iPhone का बॉक्स खोले बिना ही उसके अंदर रखे फोन की जांच की जा सकेगी. यह तकनीक खासतौर पर उन लोगों की धोखाधड़ी रोकने के लिए लाई गई है, जो फोन या उसके जरूरी पार्ट्स निकालकर सीलबंद पैकेट रिटर्न  कर देते हैं. इससे फोन या उसके पार्ट्स गायब होने का पता लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही सही हालत में लौटाए गए सीलबंद iPhone को दोबारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराना आसान होगा और जांच के लिए उनकी पैकेजिंग खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Continues below advertisement

कैसे होती है सीलबंद iPhone के नाम पर धोखाधड़ी?

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोग Apple के iPhone या दूसरे प्रोडक्ट खरीदने के बाद उनके बॉक्स से एक्सेसरीज निकाल लेते हैं. कुछ मामलों में फोन के अंदर के पार्ट्स निकालने या पूरा डिवाइस हटाने के बाद पैकेजिंग को वापस कर दिया जाता है. ऊपर से बॉक्स सीलबंद दिखाई देता है, जिससे धोखाधड़ी पकड़ना मुश्किल हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोग इस तरह निकाले गए पार्ट्स को दूसरे बाजारों में बेचने का काम भी करते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए Apple Store के कर्मचारियों को लौटाए गए बॉक्स खोलकर उनकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें -फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री

बॉक्स खोले बिना कैसे होगी जांच?

अब Apple ने एक नया एंटी-थेफ्ट सिस्टम तैयार किया है, जो पैकेजिंग के अंदर मौजूद iPhone को स्कैन करके उसकी जांच कर सकता है. यह डिवाइस डायग्नोस्टिक्स चलाकर पता लगाने में मदद करता है कि फोन अपनी जगह मौजूद है और पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जांच के लिए बॉक्स खोलना जरूरी नहीं होगा. इससे सही स्थिति में लौटाए गए सीलबंद प्रोडक्ट को दोबारा बिक्री के स्टॉक में शामिल करना आसान हो सकता है. 

किस टेक्नोलॉजी से जुड़ा है नया सिस्टम

रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कैनिंग सिस्टम में Apple की Presto मशीनों वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इन मशीनों की मदद से कंपनी iPhone को पैकेजिंग से बाहर निकाले बिना उसका सॉफ्टवेयर अपडेट कर सकती है. हाल ही में इनका इस्तेमाल iPhone Duo की सेटअप स्क्रीन पर पर्सनलाइज्ड ग्रीटिंग जोड़ने के लिए भी किया गया है. 

यह भी पढ़ें -इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर