एयरटेल के लाखों कस्टमर्स को तगड़ा झटका लगा है. भारती एयरटेल ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स 50 रुपये महंगे कर दिए हैं. हालांकि, कंपनी ने थोड़ी राहत देते हुए इसके साथ हर साल एक इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप की सर्विस फ्री दी है. 

Continues below advertisement

कब से लागू होंगे बढ़े हुए रेट?

कंपनी के सूत्रों ने पीटीआई को बुधवार (7 अक्टूबर) को बताया कि सभी नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएंगे. वहीं, पुराने पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स भी एक महीने में नजदीकी हायर प्लान में शिफ्ट कर दिए जाएंगे. 

Continues below advertisement

यह सर्विस फ्री दे रही कंपनी

एयरटेल ने भले ही पोस्टपेड प्लान्स 50 रुपये बढ़ा दिए हैं, लेकिन एक बड़ी सर्विस भी फ्री दे दी है. अगर आप बार-बार विदेश जाते हैं तो कंपनी आपको हर साल एक इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप एकदम फ्री देगी. कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, इस सर्विस की कीमत 2000 रुपये है. इसके अलावा एयरटेल ने नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च करने का भी ऐलान किया है. कंपनी का दावा है कि नए प्लान्स में यूजर्स को ज्यादा फायदे मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी

कंपनी ने दी यह जानकारी

एयरटेल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 से सभी नए पोस्टपेड प्लान्स में ग्राहकों को हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप पर फ्री रोमिंग मिलेगी. साथ ही, सभी पुराने बेनिफिट्स भी बरकरार रहेंगे. इस कॉम्प्लिमेंट्री रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग मैसेज और फ्री इनकमिंग मैसेज मिलेंगे. यह सर्विस 5 दिन के लिए वैलिड होगी. 

फैमिली प्लान पर कैसे मिलेगा फायदा?

कंपनी के मुताबिक, जब कस्टमर्स को इस सुविधा का फायदा उठाना हो तो वे इसे एक्टिवेट कर सकते हैं. वहीं, फैमिली प्लान्स पर सभी मेंबर्स को फ्री रोमिंग की सुविधा अलग-अलग मिलेगी. बता दें कि एयरटेल के पोस्टपेड प्लान्स में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को हाल ही में जोड़ा गया है. इसके अलावा यूजर्स को फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, अनलिमिटेड डेटा, स्पैम और फ्रॉड कॉल्स के खिलाफ नेटवर्क लेवल प्रोटेक्शन भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें: BSNL का तगड़ा ऑफर, रिचार्ज के साथ एक्सीडेंटल बीमा और साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस