नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनि रिलायंस जियो में दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक दस फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहती है. फेसबुक की रिलायंस जियो के साथ कई बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी के लिए बातचीत चल रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो की 5 हजार से 5350 करोड़ की मार्केट वेल्यू है. जिसमें से 6.5-7 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी फेसबुक खरीदना चाहती है. खबरों की मानें तो जियो की गूगल के साथ भी हिस्सेदारी को लेकर बात चल रही है. हालांकि इसको लेकर जियो की तरफ से कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

बता दें कि 2015 में मार्केट में आई रिलायंस जियो के ग्राहक इस साल जनवरी तक 25 करोड़ के पार हो चुके हैं. इसी के साथ जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. जियो के दूसरे प्लान भी काफी प्रचिलित हैं जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सावन.

ये भी पढ़ें

लॉकडाउन: बच्चे घर में कर रहे हैं परेशान तो ये पांच वीडियो प्लेटफॉर्म करेंगे हेल्प देशभर में जारी 21 दिन के लॉकडाउन के बीच फ्लिपकार्ट का बड़ा फैसला, अस्थाई तौर पर सेवा बंद की