प्रकाश मेहरा की आइकॉनिक फिल्म 'जंजीर' आज से 47 साल पहले 11 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने हिंदी मुख्यधारा के सिनेमा के विषयों को बदल कर रख दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन अवतार को जन्म दिया, जिसने बॉलीवुड के हीरो की मर्दानगी को हमेशा के लिए बदल दिया। बिग बी ने 'जंजीर' की याद में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट भी किया।
गौरतलब है कि इस फिल्म ने दिवंगत मेहरा को सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मकारों की श्रेणी में ला खड़ा किया। इस फिल्म में जया बच्चन, प्राण, अजीत और बिंदू भी प्रमुख किरदारों में थे। बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा, "जंजीर के 47 साल। इस ट्वीट में उन्होंने एक पोस्टर भी जोड़ा है, जिसमें वह और अभिनेता प्राण नजर आ रहे हैं।"
