शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को ट्रेन से कटकर युवक ने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन शरीर के दो टुकड़े होने के बावजूद वो अभी जीवित है और उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन (26) किसी विद्यालय में टैक्सी चलाता है. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह हथोड़ा स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक ट्रेन से वो कट गया.
कंट्रोल रूम को दी गई सूचना संजय कुमार ने बताया कि इसी बीच लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी के ड्राइवर ने दोनों लाइनों के बीच में धड़ पड़ा देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर देखा तो युवक पड़ोस में ही नहर के पानी में पड़ा था औ कह रहा था कि ''हमें बचा लो साहब हमने आत्महत्या की है.''
डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज कुमार ने बताया कि युवक के नाभि के नीचे पृष्ठ भाग के पास से दो टुकड़े हो गए हैं और उसके शरीर का एक हिस्सा रेलवे लाइन से घिसट कर नहर के पानी में चला गया जिससे उसका रक्तस्राव रुक गया. पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा है जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
