एक्सप्लोरर

'70 साल जनता को शिक्षा और अवसर से वंचित रखा', विपक्ष पर जमकर बरसे योगी सरकार के मंत्री

Noida News: मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 20 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा. इस अधिवेशन में देशभर से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद शनिवार को नोएडा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही.

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 20 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा. इस अधिवेशन में देशभर से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे. अधिवेशन के दौरान उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को बुलंद किया जाएगा. साथ ही पार्टी अध्यक्ष और पदाधिकारी संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे.

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का विजन

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का है. सोच वही मायने रखती है. हमने राम मंदिर बनाया, धारा 370 हटाई, महिलाओं को आरक्षण दिया. जबकि, विपक्ष की सोच सिर्फ माफिया पैदा करने और अर्थव्यवस्था को खत्म करने की है. विपक्ष हमेशा जनता को गुमराह करता रहा है. 70 साल तक आम लोगों को शिक्षा और अवसर से वंचित रखा गया. उनका मकसद केवल जनता को अंधा बनाना, झंडा उठवाना और अपने धंधे चलाना रहा है. लेकिन, अब जनता जाग चुकी है और कह रही है कि न झंडा उठाएंगे, न डंडा खाएंगे और न ही इनका धंधा चलाएंगे.

पीडीए केवल दिखावा

मंत्री ने विपक्षी गठबंधन 'पीडीए' पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल दिखावा है. पूजा पाल को बाहर करना इनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है. वे पीड़ितों को अधिक अपमानित करने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि हमने दलित और पिछड़े वर्गों को साथ लाने का काम किया है. 2019 में जब सपा-बसपा गठबंधन हुआ था, तब भी जनता ने भाजपा को ही चुना, क्योंकि जनता समझ चुकी है कि देश की आवाज कौन है.

कांग्रेस सरकार में ही लागू हुआ था SIR

संजय निषाद ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि 'एसआईआर' कांग्रेस सरकार के समय ही लागू हुआ था. हम कहते हैं कि वोट का अधिकार केवल भारत के नागरिक को ही होना चाहिए, लेकिन विपक्ष घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहता है. आने वाले चुनाव में जनता विपक्षी दलों को करारा जवाब देगी और निषाद समाज अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget