एक्सप्लोरर

यूपी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की धमाकेदार शुरुआत! 20 दिन में 8.79 लाख बच्चों का नामांकन

School Chalo Abhiyan UP: स्कूल चलो अभियान के तहत यूपी में 20 दिनों में 8.79 लाख नए नामांकन हुए, घर-घर संपर्क और जागरूकता से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास तेज हुआ.

UP Education Enrollment 2026: योगी सरकार द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश में नवीन नामांकन की प्रक्रिया ने शुरुआती चरण में ही तेज गति पकड़ ली है. अप्रैल माह से गतिशील इस अभियान के अंतर्गत पिछले सत्र में लगभग 34 लाख से अधिक नये नामांकन हुए थे. उसके सापेक्ष इस सत्र में 20 अप्रैल तक यानी मात्र 20 दिनों में ही 8 लाख 79 हजार से अधिक नए बच्चों का नामांकन दर्ज किया जा चुका है. यह परिषदीय शिक्षा को सार्वभौमिक बनाने के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है.

प्रदेश के लगभग 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है. योगी सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग घर-घर संपर्क, जन-जागरूकता और स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सार्वभौमिक शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके.

कक्षा 1 और कक्षा 6 में नामांकन की गति सबसे तेज

योगी सरकार द्वारा परिषदीय कक्षाओं पर विशेष फोकस का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है. आंकड़े बताते हैं कि कक्षा 1 और कक्षा 6 में नामांकन की गति सर्वाधिक है. कक्षा 1 में वर्ष 2025-26 के 16,03,833 के सापेक्ष वर्ष 2026-27 में मात्र 20 दिनों में ही 5,29,726 नामांकन दर्ज किए गए हैं, जबकि कक्षा 6 में वर्ष 2025-26 के 10,94,026 के मुकाबले वर्ष 2026-27 में 2,73,621 नामांकन हो चुके हैं.

अन्य कक्षाओं में भी नामांकन की प्रक्रिया निरंतर गतिशील है, जहां कक्षा 2 में 28,571, कक्षा 3 में 17,686, कक्षा 4 में 10,772, कक्षा 5 में 8,418, कक्षा 7 में 6,513 तथा कक्षा 8 में 3,302 नामांकन दर्ज किए गए हैं.

समन्वित प्रयासों से मिले परिणाम, आगे और तेजी की तैयारी

यह उपलब्धि पिछले शैक्षिक सत्र 2025-26 के कुल नवीन नामांकन (लगभग 34 लाख) के सापेक्ष करीब 26 प्रतिशत है. यह अभियान की प्रभावी रणनीति और सशक्त जमीनी क्रियान्वयन से संभव हुआ है.

अब शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और अधिक सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है. चूंकि यह अभियान जुलाई माह तक संचालित होगा, इसलिए आगामी चरणों में नामांकन को और गति देने के लिए विभागीय अधिकारियों से लेकर शिक्षकों तक समन्वित और सुदृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महोबा में एक ही गांव में दो लोगों ने खाया जहर, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर
महोबा में एक ही गांव में दो लोगों ने खाया जहर, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर
भदोही में माफिया विजय मिश्रा परिवार को बड़ा झटका, पत्नी-बेटे समेत कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
भदोही में माफिया विजय मिश्रा परिवार को बड़ा झटका, पत्नी-बेटे समेत कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
आज हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन, अपर्णा यादव और दोनों बेटियां भी जाएंगी परिवार के साथ
आज हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन, अपर्णा यादव और दोनों बेटियां भी जाएंगी परिवार के साथ
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 32 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 32 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Advertisement

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी अरेस्ट, CBI जांच में अब तक क्या पता चला?
NEET पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी अरेस्ट, CBI जांच में अब तक क्या पता चला?
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान, जानें आज का मौसम
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ती गर्मी करेगी परेशान, बरतें सावधानी
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Vicky Kaushal Birthday: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
Trump China Visit: ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ऐप्स इंस्टॉल करते समय कभी न दें ये परमिशन, कंट्रोल से बाहर हो जाएगा फोन
ऐप्स इंस्टॉल करते समय कभी न दें ये परमिशन, कंट्रोल से बाहर हो जाएगा फोन
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget