UP Politics: योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल पूरे करने पर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने आए उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अखिलेश यादव के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है. मंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार में इनके नेताओं की जेबें और आलीशान मकान जमीनों पर कब्ज़ा कर के बनती थी और बलात्कारियों को नौकरी देने की बातें होती थी. मुलायम सिंह यादव ने बलात्कार करने वालों को कहा था कि नौजवानों से गलती हो जाती है, उन्हें माफ कर देना चाहिए.

मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में हर व्यक्ति की पसंद उत्तर प्रदेश है, आज यहां हर कोई आना चाहता है, लेकिन पूर्व की सरकार में लोग आने से डरते थे. स्टाम्प की बात करें तो अखिलेश यादव की सरकार में 24 से 25 लाख प्रतिवर्ष होता था, लेकिन अब होता है 50 लाख प्रतिवर्ष है. वहीं बिना सर्किल रेट बढ़ाए हमारा तिगुना इनकम हो गया है. अखिलेश यादव की सपा सरकार में 11 हजार करोड़ रेवेन्यू आता था और अब 30 हजार करोड़ का आता है.

मुलायम सिंह यादव बलात्कारियों को नौकरी देने की बात करते थे- मंत्रीमंत्री ने कहा कि इनकी सरकार में इन्हीं लोगों के और इनके नेताओं की आमदनी बढ़ती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में सबकी दुकानें बंद हो गई हैं. वाराणसी में एक लड़की के साथ हुए हैवानियत या यूं कहें इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना पर भाजपा की योगी सरकार में मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि बेटी से हुई बर्बरता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसका नतीजा है कि 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है. सभी के घर बुलडोजर चलेगा, ये हमारी भाजपा की सरकार है, यहां कानून का राज है.

मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की सरकार में बलात्कारियों को नौकरी देने की बात कहते थे और मंच से मुलायम सिंह यादव बलात्कारियों को कहते थे कि नौजवान इनसे गलती हो जाती है और योगी सरकार में अपराधी जहन्नुम में भी अगर छुपा होगा तो उसको भी वहां से खोज सजा दिलाने का काम किया जाएगा. 

मोदी-योगी सरकार में कानून सबके लिए बराबर- मंत्रीसमाजवादी पार्टी विधायक जाहिद बेग के यहां नाबालिग नौकरानी के मौत मामले में बताया कि भाजपा की योगी मोदी सरकार में कानून सबके लिए बराबर है. मंत्री ने कहा कि इस सरकार में चाहे नेता हो, सांसद हो, विधायक हो, मंत्री हो या कोई रसूखदार या कोई अन्य हो, जो गलत करेगा वो सीधा जेल जाएगा नहीं तो उसका टिकट काट दिया जाएगा. सपा विधायक इसीलिए भागते-भागते कोर्ट में सरेंडर कर दिया है और रही बात उसके मकान जो कि तालाब पर अंकित है, उसे भी जमींदोज होना होगा और कोई लापरवाही होगी तो जिलाधिकारी से बात की जाएगी.

यह भी पढ़ें- वाराणसी में अब इस दिन भी बंद रहेंगी सभी मीट मांस की दुकान, नगर निगम ने जारी किया आदेश