एक्सप्लोरर

योगी सरकार की पुलिस ने 8 साल में एनकाउंटर में ढेर किए 222 दुर्दांत अपराधी, 8 हजार से ज्यादा हुए घायल

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकार में अवैध रूप से अर्जित बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर माफिया अपराधियों से मुक्त कराया और 142 अरब 46 करोड़ 18 लाख से अधिक की संपत्तियों को जब्त व ध्वस्त किया.

UP News: साल 2017 में यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद यहां कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कई काम हुए. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 2017 की शुरुवात में ही कहा था कि जिनको शांति से नहीं रहना वो या तो उत्तर प्रदेश छोड़ दें या उनकी जगह जेल में है होगी. प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में जीरो टॉलरेंस की नीति सूबे के मुखिया ने कही थी.

जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी पुलिस ने पिछले आठ वर्षों में 222 दुर्दांत अपराधियों के मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि 8,118 अपराधी घायल हुए हैं. इसमें 20,221 इनामी अपराधी भी शामिल हैं. वहीं अब तक 79,984 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 930 अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत सख्त कदम उठाए गए हैं. 

क्या बोले डीजीपी
इस सरकार में अवैध रूप से अर्जित बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर माफिया अपराधियों से मुक्त कराया और 142 अरब 46 करोड़ 18 लाख से अधिक की संपत्तियों को जब्त व ध्वस्त किया. माफियाओं पर हुई कार्रवाई को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 से दिसंबर 2024 तक चिन्हित 68 माफिया अपराधियों के लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर 73 अभियोगों में 31 माफिया और 74 सह अपराधियों को अलग-अलग अभियोगों में आजीवन कारावास/कारावास व अर्थदंड की सजा दिलाई गई. इनमें से दो अपराधियों को फांसी की सजा भी सुनाई गई है.

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में 68 चिन्हित माफियाओं और उनके गैंग के 1,408 सहयोगियों के विरुद्ध 795 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें से 617 की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके अलावा, 359 अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए और 18 अपराधियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की गई. गैंगस्टर अधिनियम के तहत 752 अपराधियों को दंडित किया गया, जबकि 4,076 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई.

सीएम धामी का दिल्ली दौरा, उत्तराखंड में बड़े फैसले की तैयारी, यहां लगभग बदलाव तय!

सरकार का कड़ा रुख- डीजीपी
उन्होंने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर भी योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. अब तक 27,425 अभियोगों, पॉक्सो अधिनियम के 11,254 अभियोगों और दहेज हत्या के 3,775 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई है. डीजीपी ने बताया कि योगी सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के तहत जुलाई 2023 से दिसंबर 2024 तक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 51 अभियुक्तों को मृत्युदंड, 6,287 अपराधियों को आजीवन कारावास, 1,091 अपराधियों को 20 वर्ष से अधिक की सजा, 3,868 अपराधियों को 10 से 19 वर्ष तक की सजा और 5,788 अभियुक्तों को 5 वर्ष से कम की सजा दिलाई गई.

प्रशांत कुमार ने कहा कि योगी सरकार ने चार स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन कर 66,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. 142 भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा वर्ष 2017 से अब तक 653 जघन्य अपराध घटित होने से पहले ही रोके गए. वहीं, एटीएस ने 2017 से अब तक 130 आतंकवादियों और 171 रोहिंग्या/बांग्लादेशी अपराधियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग

वीडियोज

Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति
Bollywood News: एक तारीख, दो तूफान! धुरंधर 2 और टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस में हड़कंप

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget