मथुरा. योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगासन सिखाते वक्त गिर पड़े. हालांकि उन्होंने अपने आप को संभाल लिया. जानकारी के मुताबिक वे रमनरेती आश्रम के संतों को योगाभ्यास के बारे में बता रहे थे. खास बात ये है कि बाबा रामदेव हाथी पर योगासन सिखा रहे थे, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े. जानकारी के मुताबिक ये वीडियो सोमवार का है.
VIDEO: हाथी पर बैठकर योगासन सिखा रहे बाबा रामदेव गिरे, गजब की फुर्ती से खुद को संभाला
ABP Ganga | 13 Oct 2020 05:07 PM (IST)