अलीगढ़. विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पेशेवरों तथा पूर्व नौकरशाहों के एक संगठन ने दक्षिणपंथी राजनीति, क्षेत्रवादी राजनीतिक हितों और धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण पैदा हो रहे खतरों के खिलाफ विश्वव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है.

इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स (आईएमपीएआर) ने 'कट्टरपंथ' के खिलाफ अभियान के तहत 10 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा है. संगठन के अध्यक्ष एमजे खान ने कहा कि अभियान के तहत हस्ताक्षर एकत्र होने के बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र भेजा जाएगा. बुधवार को पांच महाद्वीपों में इस मुहिम की डिजिटल तरीके से शुरुआत की गयी.

आईएमपीएआर के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले इस अभियान की हिन्दुस्तान से शुरुआत होना बेहद महत्वपूर्ण है. भारत दुनिया के चार महान धर्मों की जन्मस्थली है और यहां दुनिया में मुसलमानों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है. लिहाजा दुनिया में आतंकवाद और धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ भारत से आवाज उठना अहम बात है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, 'हर संस्थान को ODOP से जोड़ना होगा'

बागपत में लव जिहाद, डॉक्टर ने पहचान छिपाकर नर्स से की दोस्ती और संबंध बनाये, मामला दर्ज