Woman Dead Body Found in Auraiya: औरेया के थाना सेगनपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली. लाश मिलने की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने महिला की पहचान कर उसके घरवालों को जानकारी दी. घरवालों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत इकट्ठा किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

खबर के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. परिजनों ने ससुरालवालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. भाई का आरोप है कि उसकी पिटाई कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

जांच में जुटी पुलिसपुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 112 नम्बर पर सूचना मिली कि कमलेश की पत्नी गमा देवी पत्नी अपने ससुराल घाटमपुर थाना अछल्दा में आई थी. सूचना मिली की गमा का शव कमरे में पड़ा मिला है. तत्काल थाना पुलिस एव फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए. पुलिस ने कहा कि जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे विवेचना में शामिल किए जाएंगे. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Rampur: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अब योगी सरकार का कब्जा, हाथ से गई 70 एकड़ जमीन

UP Election: बीजेपी के 'बूथ विजय अभियान' का कल होगा आगाज, जेपी नड्डा देंगे जीत का मंत्र